मुश्किल गुजरेंगे अगले 14 दिन! उत्तर में भीषण गर्मी तो दक्षिण में बारिश का कहर, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?


देशभर में मौसम अब और बिगड़ने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 मई से 27 मई तक का एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट जारी करते हुए साफ चेतावनी दी है कि एक तरफ उत्तर और पश्चिम भारत झुलसने वाला है, तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर और दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का दौर रहने की संभावना है.

IMD के द्वारा जारी एक्सटेंड रेंज फोरकास्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बन रही है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी. पश्चिमी राजस्थान में 17 से 19 मई के बीच सीवियर हिटवेव की संभावना जताई गई है, जबकि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 16 से 20 मई तक हीटवेव का असर रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. हाल ही में राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48.3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि जैसलमेर में 46.1 डिग्री दर्ज किया गया. दोपहर के वक्त बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण में बारिश-तूफान का सिलसिला

दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बने वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में लगातार बारिश और तेज आंधी-तूफान की गतिविधियां बनी रहेंगी.

IMD ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की आशंका है. भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

मानसून की रफ्तार तेज

मौसम विभाग ने यह भी जानकारीवादी है कि 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. यानी मानसून आने की तैयारियां अब तेज होती दिख रही हैं.

सलाह:

  • गर्मी वाले इलाकों में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखें.बारिश वाले राज्यों में मौसम अपडेट लगातार चेक करते रहें, कमजोर मकानों और निचले इलाकों में सतर्कता बरतें.
  • कुल मिलाकर मौसम का ये दोहरा हमला लोगों के ऊपर अगले दो हफ्तों तक जारी रहने वाला है. IMD के मुताबिक मौसम की स्थिति में बदलाव के लिए लगातार IMD के द्वारा नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद… ब्रिक्स बैठक में इजरायल-यूएस पर भड़के ईरान के विदेश मंत्री, बोले- नहीं झुकने वाले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *