Weather Forecast: तूफानी बारिश के साथ आंधी, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी


उत्तर भारत में राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में फिर से मौसम में बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (13 मई) को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक की संभावना है और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 14 मई से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके बाद से लगातार पारा बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है. 17 मई को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यूपी में बारिश 
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, इटावा, फर्रुखाबाद और बिजनौर में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मैनपुरी, हरदोई, झांसी और ललितपुर में भी बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राजधानी लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया में भी अलर्ट है.

बिहार में चेतावनी जारी
बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने वाला है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल में अलर्ट 
उत्तराखंड में 13-14 मई को कई जगहों पर बिजली गिरने, ओले पड़ने, तेज बारिश और तूफानी हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में बादलों की गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. राज्य के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. ज्यादातर इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात का अनुमान लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें 

नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे बैठक की अध्यक्षता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *