Petrol Pump News: पेट्रोल पंप पर ये 6 चीजें हैं बिल्कुल फ्री, पैसा मांगे तो तुरंत करें शिकायत, जानें अपने हक की बात


Free things at petrol pump: आपमें से बेहद ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि, हमारे देश के सभी पेट्रोल पंपों पर ये 6 चीजें बिल्कुल मुफ्त में ग्राहकों को दी जाती है. ज्यादातर लोग पेट्रोल पंप का इस्तेमाल केवल ईंधन भरवाने के लिए ही करते हैं, जबकि लोग यह भूल जाते हैं कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को खास तरह की सुविधाएं भी जाती है. मार्केटिंग अनुशासन दिशानिर्देशों (MDG) के तहत, इन तमाम सेवाओं के लिए पेट्रोल पंप ग्राहकों से किसी भी तरह का पैसे नहीं मांग सकता है. तो आइए इस खबर में जानते हैं कि किन 6 तरह की चीजें ग्राहकों को पेट्रोल पंप द्वारा मुफ्त में दी जाती है. 

1. ईंधन का कर सकते हैं फिल्टर पेपर टेस्ट

ईंधन भरवाते समय अगर आपको पेट्रोल या फिर डीजल की मात्रा में किसी भी तरह का संदेह है तो आप ‘फिल्टर पेपर टेस्ट’ की मांग बिना किसी परेशानी के बेहद ही आसानी से कर सकते हैं. तो वहीं, पेट्रोल पंप के कर्मचारी ऐसा करने पर आपको मना नहीं कर सकते हैं और न ही आपसे किसी भी तरह का चार्ज लिया जा सकता है. 

LPG Alert: LPG सिलेंडर की डिलीवरी बन रही है जी का जंजाल, गांवों में नेटवर्क गायब! फेल हो रहा है DAC सिस्टम?

2. फर्स्ट एड किट की सुविधा

आपमें से बेहद ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि पेट्रोल पंप लोगों को एक तरह से फर्स्ट एड किट की सुविधा भी प्रदान करता है. सड़क पर दुर्घटना या फिर यात्रा के दौरान चोट लगने पर पेट्रोल पंप द्वारा लोगों को तुरंत फर्स्ट एड किट की मदद मिल सकती है. 

3. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था

फर्स्ट एड किट की सुविधा के साथ-साथ ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर साफ पानी पीने की बेहतरीन सुविधा भी दी जाती है. पेट्रोल पंप के नियमों के मुताबिक, हर पेट्रोल पंप को आम जनता के लिए स्वच्छ और ठंडे पानी की व्यवस्था रखना बेहद ही अनिवार्य मानी जाती है, ताकि किसी भी पानी की समस्या से परेशान न होना पड़े. 

4. निःशुल्क और साफ शौचालय

साफ पानी के अलावा पेट्रोल पंप पर  निःशुल्क और साफ शौचालय की सुविधा भी देखने को मिलती है.जहां, आप बिना किसी परेशानी के साफ शौचालय का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जो ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त होता है. 

GNIDA: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट ले रहे हैं तो पहले जान लें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा है, बिल्डरों और खरीदारों के लिए जरूरी खबर

5. टायरों में मुफ्त में भरावा सकते हैं हवा

पेट्रोल पंप पर टायरों में हवा भरने की मशीन और एक कर्मचारी का होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है. नियमों के अनुसार, टायरों में हहवा भरवाने के लिए आपको पैसे देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. यह सुविधा ग्राहकों को पूरी तरह से फ्री में दिया जाता है. 

6. इमरजेंसी में फोन कॉल की सुविधा

और सबसे आखिरी में पेट्रोल पंप पर इमरजेंसी में फोन कॉल करने की ग्राहकों को खास तरह की सुविधा भी दी जाती है. अगर आपका मोबाइल फोन बंद है या फिर बैटरी पूरी तरह से खत्म हो गई है, तो आप पेट्रोल पंप पर जाकर फोन कॉल कर सकते हैं. दरअसल, ग्राहकों के लिए पेट्रोल पंप पर फ्री टेलीफोन की सुविधा का भी विकल्प है ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी में ग्राहक कॉल कर सके. 

सुविधा नहीं मिलने पर कहां करें शिकायत?

देश के हर पेट्रोल पंपों पर एक शिकायत रजिस्टर का होना बेहद ही अनिवार्य है. ऐसा इसलिए है क्योंकि, अगर कोई पंप पर मिलने वाली तमाम सुविधाओं को देने से साफ इंकार करता है तो आप शिकायत रजिस्टर में अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा, pgportal.gov.in पर जाकर भी आप अपनी शिकायत के बारे में बता सकते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *