Aaj Ka Panchang 13 May 2026: आज अपरा एकादशी का मुहूर्त, राशिफल, पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 13 मई 2026: आज 13 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार है. अपरा एकादशी का व्रत और विष्णु पूजा करने से व्यक्ति को पिछले पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रत करने वालों को अपार यानी जिसकी कोई सीमा न हो वो सुख प्राप्त होता है. 

आज का व्रत 

अपरा एकादशी व्रत करने वालों को सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक ये व्रत करना चाहिए. इस दिन रात्रि जागरण जरुर करें. विष्णु जी को पूजा में खीर या हलवे का भोग लगाएं.

व्रत पारण समय – 14 मई सुबह 5.31 से सुबह 8.14

https://www.youtube.com/watch?v=tvwTInEnxZM

13 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 13 May 2026)

तिथि

एकादशी (12 मई 2026, दोपहर 2.15 – 13 मई 2025, दोपहर 1.29.)

वार बुधवार
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद
योग विष्कंभ
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
शाम 7.00
चंद्रोदय
सुबह 3.24, 13 मई
चंद्रोस्त
दोपहर 3.19
चंद्र राशि
मीन
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.32 – सुबह 8.55
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.22 – रात 12.17, 14 मई
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.18 – दोपहर 1.59
यमगण्ड काल सुबह 7.13 – सुबह 8.55
गुलिक काल
सुबह 10.36 – दोपहर 12.18
पंचक पूरे दिन

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 13 May 2026)

सूर्य मेष
चंद्रमा मीन
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

12 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries)

कल का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें. करियर, प्रेम और स्वास्थ्य तीनों मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है.

वृषभ राशि (Taurus)

कल चोट या नुकसान की आशंका है, इसलिए वाहन और कार्यों में सावधानी रखें. प्रेम और स्वास्थ्य दोनों में तनाव महसूस हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)

कल विरोधी या नकारात्मक परिस्थितियां आप पर हावी हो सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

कल स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है. तनाव और रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं.

सिंह राशि (Leo)

घर-परिवार में तनाव या नकारात्मक माहौल बनने की आशंका है. प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी.

कन्या राशि (Virgo)

कल स्वास्थ्य विशेषकर गले, नाक और कान से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. व्यापार सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन ठीक-ठाक बना रहेगा.

तुला राशि (Libra)

आर्थिक मामलों में कल सावधानी जरूरी है, धन हानि के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हालांकि प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कल स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. व्यापारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी लेकिन ऊर्जा में कमी महसूस होगी.

धनु राशि (Sagittarius)

मानसिक तनाव और चिंता कल आपको परेशान कर सकती है. व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य तीनों में धैर्य और सावधानी जरूरी होगी.

मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक मामलों में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन सामान्य से कमजोर रह सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)

कार्य और व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन परेशान रहेगा. प्रेम और स्वास्थ्य दोनों मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें.

मीन राशि (Pisces)

भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन सफलता के लिए मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा. प्रेम संबंधों में विवाद और स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है.

आज का उपाय 

केले के पेड़ में हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं और घर में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.मान्यता है इससे सुख-शांति स्थापित होती है.

आज का लकी कलर 

पीला रंग शुभ रहेगा.

Apara Ekadashi 2026: क्या एकादशी व्रत में एलोपैथी दवाईयां खा सकते हैं ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *