एयर फ्रायर बना मुंबई? फील हो रहा 62 डिग्री तापमान, यूजर्स बोले, ये गर्मी मार डालेगी


मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने लोगों की चिंता अचानक बढ़ा दी. वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन यानी MMR के कुछ इलाकों में “feels-like temperature” 60 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है. यह दावा सामने आते ही इंटरनेट पर हड़कंप मच गया और लोग हैरानी जताने लगे कि क्या मुंबई की गर्मी सच में इतनी खतरनाक हो गई है? हालांकि बाद में इस पोस्ट को लेकर सफाई भी सामने आई.

वायरल पोस्ट में क्या दावा किया गया?

दरअसल, X पर Mumbai Rains नाम के अकाउंट ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें अलग-अलग इलाकों के “feels-like temperature” बताए गए. पोस्ट के मुताबिक ठाणे में यह तापमान 62°C, चेंबूर में 55.7°C, नवी मुंबई में 53°C, बोरीवली में 47.1°C और सांताक्रूज में 45.1°C तक महसूस किया जा रहा था. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लोग इसे मुंबई का असली तापमान समझकर घबरा गए.

बाद में दी गई सफाई

जब सोशल मीडिया पर भ्रम बढ़ने लगा तो अकाउंट की तरफ से स्पष्ट किया गया कि ये वास्तविक वायुमंडलीय तापमान नहीं बल्कि “feels-like temperature” था. यानी उमस, नमी और wet bulb temperature को मिलाकर यह अनुमान लगाया गया था कि मौसम इंसानों को कितना ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है. पोस्ट में कहा गया कि अत्यधिक humidity की वजह से मुंबई और आसपास के इलाकों में हालात सामान्य से कहीं ज्यादा परेशान करने वाले महसूस हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार और चिंतित रिएक्शन

वायरल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे एयर फ्रायर के अंदर रह रहे हों.” दूसरे ने कहा, “मुंबई में इतनी उमस पहले कभी महसूस नहीं हुई.” वहीं कुछ लोगों ने बढ़ती गर्मी के लिए शहरीकरण और हरियाली कम होने को जिम्मेदार ठहराया. कई यूजर्स ने पूछा कि क्या सच में हालात इतने खराब हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

अगले हफ्ते राहत मिलने की उम्मीद

Mumbai Rains अकाउंट ने बाद में दावा किया कि अगले हफ्ते से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है और मुंबई में बारिश भी हो सकती है. वहीं India Meteorological Department ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लिए मौसम संबंधी सलाह जारी की है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन साथ ही लोगों को गर्म और उमसभरे मौसम के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *