असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने पीएम मोदी की लोगों से अपील पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी पॉलिसी को लागू करने में पूरी तरह से फेल हो गए, इसलिए उन्होंने आकर अचानक से ये बोल दिया है. देश की जनता समझदार हो चुकी है.
एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”पीएम मोदी ने कल (10 मई) अपने भाषण में कहा कि आपलोग वर्क फ्रॉम होम कीजिए, पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम कीजिए, विदेश के दौरे पर मत जाइए, एक साल तक आप गोल्ड मत खरीदिए और तमाम ऐसी बातें कही है, जिससे देश के अंदर अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोगों को लग रहा है कि क्या फिर कोई लॉकडाउन होने वाला है?”
देश के बड़े अच्छे दिन आ गए- वारिस पठान
उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, ”मोदी है तो मुमकिन है, देश के बड़े अच्छे दिन आ गए. भाइयों और बहनों पीएम मोदी जी की बात को आप सुन लें. अब उसका प्रभाव मैं आपको बताना चाहूंगा कि पीएम मोदी की स्पीच के बाद एक दिन में 5.5 ट्रिलियन रुपये का सफाया हो गया. चैरिटी बिगिंस फ्रॉम मोदी जी. पीएम मोदी जी आप तो 5 राज्यों के अंदर चुनाव में गए. वहां तो मस्त आपने रोड शो कर दिए, आप मोटर गाड़ी के अंदर घूम रहे थे.”
सोने की खरीद टालने की PM मोदी की अपील पर सर्राफा व्यापारी बोले, ‘प्रधानमंत्री की बात से हम…’
पीएम मोदी ने नया बॉलिंग डाल दिया- वारिस पठान
वारिस पठान ने ये भी कहा, ”हम पहले ही बोल रहे थे कि चुनाव तक रूकिए, इसके बाद मोदी जी बोलेंगे कि ये लफड़ा हो गया है भाई. ईरान का युद्ध चल रहा था, हम तभी बोल रहे थे कि विदेश नीति पर तवज्जो दिया जाए. अब पीएम मोदी जी ने नया बॉलिंग डाल दिया. मुझे जो जानकारी मिली है कि पीएम मोदी यूरोप घुमने के लिए जा रहे हैं. अरे पूरे देशवासियों को गर्मी में डाल दिया और आप यूरोप घूमने जा रहे हैं.
देश के लोग तमाम चीजें देख रहे हैं- वारिस पठान
उन्होंने सवाल किया, ”सोमनाथ के अंदर मोदी जी ने रोड शो किया तो क्या ये साइकल पर किये या गाड़ी में किए थे. तमाम चीजें देश देख रहा है कि ये क्या चल रहा है. पीएम मोदी अपनी पॉलिसी को लागू करने में पूरी तरह से फेल हो गए, इसलिए उन्होंने आकर अचानक से ये बोल दिया है. देश की जनता समझदार हो चुकी है. अब इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? आगे क्या होने वाला है, इस बारे में भी पता नहीं है. लोगों में जो अफरा तफरी का माहौल चल रहा है, पीएम मोदी जी इसे स्पष्ट तो कीजिए कि आगे अपनी पॉलिसी क्या है.”
PM मोदी ने की अपील तो प्रियंका चतुर्वेदी ने जारी किया वीडियो, ‘क्या सरकार हमें…’
