नीट यूजी की परीक्षा रद्द होने पर भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- यह कोई पहली घटना नहीं…


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी-2026 को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की है. इसके साथ ही इस मामले की सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया है. अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने आई है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“पेपर लीक की गंभीर और अक्षम्य घटना के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय न केवल चिंताजनक है, बल्कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खुले रूप से खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. यह याद दिलाना आवश्यक है कि यह कोई पहली घटना नहीं है.”

सांसद चंद्रेशखर आजाद ने आगे लिखा- “साल 2024 में भी NEET परीक्षा के दौरान पेपर लीक की घटना हुई थी. ऐसी दोहराव वाली घटनाएँ परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि सफल परीक्षा आयोजित करना बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए अपने-आप में एक बड़ी परीक्षा है.”

यूपी के इन दो जिलों में कॉलेज का संचालन शुरू, पहली बार होंगे दाखिले, सरकार ने अनिवार्य किए ये नियम

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

वहीं यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय राय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उन पर युवाओं के सपने चकनाचूर करने का आरोप लगाया. अजय राय ने कहा कि युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया और अब मोदी जी अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर निकलने की तैयारी में हैं! नीट यूजी 2026 का रद्द होना इस सरकार की विदाई का सायरन है. जो सरकार एक परीक्षा सुरक्षित नहीं करा सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं. पेपर लीक के डर ने आपकी पोल खोल दी है.

‘यह जो रायता फैला कर गईं हैं देवी जी…’, विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *