तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े सितारों ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में तमिलनाडु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. किसी ने उन्हें ‘वंडरमैन’ बताया तो किसी ने उनके इस नए सफर को नई सदी की शुरुआत कहा.
कमल हासन ने दी बधाई
अभिनेता व राजनेता कमल हासन ने एक्स पर लिखा, ‘टीवीके अध्यक्ष व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मेरे भाई विजय के नेतृत्व में राज्य लगातार चमके और नई ऊंचाइयों को हासिल करे.’
தமிழக வெற்றிக் கழகத்தின் தலைவர், மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர், தம்பி திரு. விஜய் @TVKVijayHQ அவர்களின் தலைமைத்துவத்தில் தமிழ்நாடு சிறக்கட்டும். புதிய உயரங்களை அடையட்டும்.
என் இதயப்பூர்வமான வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 10, 2026
प्रकाश राज ने किया रिएक्ट
अभिनेता प्रकाश राज ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री विजय को हार्दिक शुभकामनाएं. आपको नई जिम्मेदारी में सफलता मिले. आपके शासन में तमिलनाडु और ज्यादा समृद्ध व मजबूत होगा.’
Congratulations to Chief Minister Vijay. Wishing you the best to succeed in your new responsibility . May the state thrive in your governance too.
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 10, 2026
प्रकाश राज का यह पोस्ट अब चर्चा में है. दरअसल, वह चुनाव के दौरान विजय के समर्थन में खुलकर सामने आए थे . जब विजय को सरकार बनाने के लिए मौका नहीं दिया जा रहा था, तब भी प्रकाश राज ने सवाल उठाते हुए कहा था कि जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए. अब विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके समर्थक प्रकाश राज के उस बयान को भी याद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर तृषा कृष्णन का आया पहला रिएक्शन, खास अंदाज में दी बधाई
पूजा हेगड़े ने दीं शुभकामनाएं
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी विजय को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर साझा की, जिसमें विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नजर आ रहे हैं. तस्वीर साझा करते हुए पूजा ने लिखा, ‘मुख्यमंत्री विजय सर. आपको नए सफर के लिए बधाई.’

एआर मुरुगदॉस ने भी दी बधाई
वहीं, मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदॉस ने एक्स पर विजय के नए राजनीतिक सफर को ‘नई सदी की शुरुआत’ कहा.
C Joseph Vijay எனும் நான் 🔥#newerabegins
— A.R.Murugadoss (@ARMurugadoss) May 10, 2026
पवन कल्याण ने दी बधाई
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने भी विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को हार्दिक शुभकामनाएं. साथ ही शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बधाई. मेरी कामना है कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे, पारदर्शी शासन दे और तमिलनाडु को विकास व समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ाए.’
Heartfelt congratulations to @TVKVijayHQ Chief Thiru @actorvijay AVL, on taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, and to all those who took oath as Ministers.
I wish the new government will fullfill the aspirations of the people, ensure transparent and progressive…
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) May 10, 2026
प्रभुदेवा ने कहा- ‘वंडरमैन’
मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभुदेवा ने विजय को ‘वंडरमैन’ कहते हुए बधाई दी.
विष्णु मांचू ने शेयर किया पोस्ट
वहीं, अभिनेता विष्णु मांचू ने विजय को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ‘क्या सफर रहा, क्या पॉलिटिकल ड्रामा रहा और क्या ऐतिहासिक अंत रहा. विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई. सिल्वर स्क्रीन से लेकर भारत के सबसे ऐतिहासिक और शक्तिशाली राज्यों में से एक पर शासन करने तक, यह एक शानदार सफलता रही है. तमिलनाडु के लोगों के लिए बड़ा बदलाव लाने के लिए आपको शक्ति, समझदारी और सफलता की बधाई देता हूं. लाखों लोगों ने आप पर विश्वास किया. अब इतिहास आपको देख रहा है. बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हर हर महादेव.’
What a journey. What a political drama. And what a historic beginning!
Congratulations Shri Vijay on becoming the Chief Minister of Tamil Nadu. From the silver screen to serving one of India’s most historic and powerful states, this has been a remarkable rise to witness.…
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) May 10, 2026
ये भी पढ़ेंः थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम, चमक उठा तृषा कृष्णन का चेहरा, एक्टर की मां को लगाया गले
संतोष नारायणन ने जताई खुशी
वहीं, मशहूर संगीतकार संतोष नारायणन का पोस्ट भी काफी चर्चा में रहा. उन्होंने लिखा, ‘मुख्यमंत्री विजय को हार्दिक शुभकामनाएं. यह तमिलनाडु के लिए नई सोच और नई शुरुआत का मौका है. पहली बार करोड़ों आम लोग राजनीति में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. यह एक ऐतिहासिक बदलाव है. विजय के नेतृत्व में राज्य का भविष्य उज्ज्वल होगा.’
Best wishes , prayers and god speed CM thiru Vijay sir ! This is once in a generation opportunity to explore new ideas and beginnings for our beautiful state. For the first time in this century, crores of common people wish to actively contribute in some way to the political…
— Santhosh Narayanan (@Music_Santhosh) May 10, 2026
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट
अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट करते हुए विजय को बधाई दी. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को हार्दिक बधाई. आप असल में इसके हकदार हैं. मेरी ओर से आपको और आपकी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. ईश्वर कृपा करें. जय हिंद.’
