Cow Dung Business: आज के दौर में जिसे हम कचरा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. वही गोबर आज की तारीख में करोड़ों का बिजनेस मॉडल बन चुका है. भारत के ग्रामीण इलाकों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक गाय के गोबर से बने प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्टार्टअप को शुरू करने के लिए आपको किसी भारी इन्वेस्टमेंट या बड़ी फैक्ट्री की जरूरत नहीं है.
बल्कि आप छोटे स्तर से शुरूआत कर सकते हैं. सस्टेनेबिलिटी और ईको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल की ओर लोगों की बढ़ती जागरूकता ने गोबर की कीमत बढ़ा दी है. अगर आप भी किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जो कम रिस्क और हाई प्रॉफिट वाला हो तो गाय का गोबर आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.
ऑर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट
पूरी दुनिया अब वापस बैक टू बेसिक्स की ओर मुड़ रही है. जिसके कारण केमिकल खाद की जगह जैविक खाद (वर्मी कंपोस्ट) की डिमांड आसमान छू रही है. आप केंचुओं की मदद से गोबर को उच्च गुणवत्ता वाली खाद में बदलकर पैक करके बेच सकते हैं. गार्डनिंग के शौकीन लोग और बड़े किसान इसे हाथों-हाथ लेते हैं.
यह भी पढ़ें: Peanut Farming: मई-जून के महीने में मूंगफली की कर दें बुवाई, इन टिप्स से होगी बंपर पैदावार
इसके अलावा गोबर से बने गमले (Cow Dung Pots) भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं. क्योंकि इन्हें सीधे मिट्टी में दबाया जा सकता है और ये खाद का काम करते हैं. गोबर से स्लरी बनाकर बायोगैस प्लांट सेट करना और उसे सीएनजी की तरह इस्तेमाल करना भी भविष्य का एक बड़ा और करोड़ों वाला बिजनेस वेंचर साबित हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Natural Fertilizer: गमले में सीधे डाल देते हैं इस्तेमाल हुई चायपत्ती, मिट्टी की ताकत बढ़ाने के लिए जानें सही तरीका
पूजा सामग्री और ईको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स
आजकल शहरों में लोग केमिकल वाली अगरबत्तियों के बजाय लोग नेचुरल ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं. गाय के गोबर से बनी धूपबत्ती, अगरबत्ती और हवन सामग्री की डिमांड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहुत ज्यादा है. इसके अलावा गोबर से तैयार किए गए गणपति और दूसरी मूर्तियां विसर्जन के समय पानी को खराब नहीं करतीं.
जिससे इनकी मांग हर साल बढ़ रही है. आप गोबर में कुछ जड़ी-बूटियां मिलाकर आकर्षक शेप वाले दीये और शुभ लाभ के चिह्न भी बना सकते हैं. यह बिजनेस न केवल घर बैठे शुरू किया जा सकता है. बल्कि ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए आप इसे सीधे अर्बन कस्टमर्स तक पहुंचाकर मोटा मार्जिन कमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Banana Fibre Industry: केले का रेशा ही है असली सोना, फसल के बाद पेड़ से ऐसे कमाई कर सकते हैं किसान
