नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, ‘क्या मुसलमान…’


नासिक टीसीएस मामले में मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी और एआईएमआईएम पार्षद के ऊपर संरक्षण देने के लग रहे आरोपों पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा से हर धर्म, जाति का सम्मान किया है. हम कायदे और कानून का पालन करने वाले लोग हैं. हम संविधान को मानने वाले लोग है, हम संविधान के दायरे में रहकर अपनी बात रखते हैं. अब जो ये इल्जाम हमारी पार्टी के ऊपर लगाए जा रहे हैं, ये बेबुनियाद हैं. 

उन्होंने हमला बोलते हुए कहा, ”हमारी पार्टी के ऊपर फालतू के आरोप लगाते हैं. इनके पेटो में हमें देखने के साथ ही दर्द हो जाता है. अब निदा खान गिरफ्तार हुई है तो पुलिस प्रशासन है, उसकी जांच चल रही है. उसको गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में ले जाया गया है.” 

वारिस पठान का संजय शिरसाट पर हमला

शिवसेना नेता संजय शिरसाट के आरोपों पर वारिस पठान ने कहा, ”हमारी पार्टी के नेता इम्तियाज जलील ने संजय शिरसाट के जितने स्कैम थे, करप्शन, घोटाले का पर्दाफाश किया था. औरंगाबाद में पूरी मीडिया के सामने उन्होंने बताया था कि किस तरह से उन्होंने घोटाले किए. संजय शिरसाट के पूरे स्कैम का भांडा फोड़ा था. तो इनको मौका मिला है तो हमारी पार्टी के ऊपर पूरा आरोप लगा रहे हैं. अरे भाई जांच करो. हम भी कायदा कानून जानते हैं. पुलिस रिमांड में लेगी और जो जांच में सामने आएगा तो फेस करेंगे लेकिन उसके पहले ही सभी को बदनाम करना गलत है.” 

TCS मामले की आरोपी निदा खान को AIMIM पार्षद ने दी थी शरण, नासिक पुलिस का खुलासा

क्या मुसलमान होना जुर्म हो गया है?- वारिस पठान

एआईएमआईएम नेता ने आगे कहा, ”मैं विचाराधीन मामलों पर बोलना नहीं चाहता, लेकिन इस केस के अंदर शुरू से क्या देख रहे हैं? पहले कहा गया कि वह HR की हेड थी. टीसीएस ने कहा, नहीं, वह हमारी हेड नहीं थीं. कहा गया कि वह सिर्फ एक टेली-रिप्लायर थीं. एक लड़की के ऊपर ठीकरा फोड़ दिया, किसी ने आतंकवादी घोषित कर दिया तो किसी ने कुछ और कहा. क्या मुसलमान होना जुर्म हो गया है? 

क्या आप पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करेंगे?- वारिस पठान

वारिस पठान ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर एक मुसलमान ऐसा दिखा है तो आप पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम कर दोगे? अगर उनके ऊपर आरोप है तो कोर्ट में मामला विचाराधीन है, जो कोर्ट फैसला करेगा, आप और हम सभी उसे मानेंगे लेकिन उससे पहले ही ये कहना कि एआईएमआईएम ये कर रही है, वो कर रही है, ये सरासर गलत है. हम कायदे कानून पर भरोसा रखते हैं. उससे पहले क्या आप सभी को दोषी ठहरा देंगे?

मुंबई: स्कूल में खौफनाक वारादत, बीते एक साल से 6 वर्षीय मासूम का रेप कर रहा था चपरासी, गिरफ्तार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *