शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर स्तब्ध हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- ‘चुनाव नतीजों के आधार पर…’


पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की निर्मम हत्या की वारदात ने लोगों को हिला कर रख दिया है. इस महाराष्ट्र की पूर्व राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान आया है. प्रियंका चतुर्वेदी इस जघन्य हत्याकांड के बाद से स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के आधार पर हिंसा नहीं भड़काई जानी चाहिए.

शिवसेना यूबीटी की सीनियर नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की टारगेट किलिंग की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. चुनाव परिणामों के आधार पर हिंसा नहीं भड़काई जानी चाहिए जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ जाए.”

वहीं, उन्होंने आगे लिखा, “मुझे उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल पुलिस इस जघन्य अपराध के आरोपियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलवाएगी. रथ के परिवार, उनके मित्रों, सहकर्मियों और श्री अधिकारी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.”

यह भी पढ़ें: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, TMC ने की CBI जांच की मांग, BJP बोली- ममता बनर्जी की साजिश

गाड़ी रोककर मारी गोली, फरार हुए बदमाश

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की बुधवार (6 मई) की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अंजाम दिया गया जहां अज्ञात हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ समय के अंदर ही हुए इस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

सूत्रों ने बताया कि यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई. शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ कार में थे, जब कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी घेरकर उनपर हमला किया. 

चंद्रनाथ रथ के ड्राइवर की हालत गंभीर

अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक हमलावरों ने रथ की गाड़ी का पीछा किया, आगे जाकर उसे रोका और फिर रथ को गोली मारकर फरार हो गए. चंद्रनाथ रथ फ्रंट की पैसेंजर सीट पर ही बैठे थे. उनके ड्राइवर भी इस गोलीकांड में घायल हुए हैं. ड्राइवर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.  

यह भी पढ़ें: इस्तीफा न देने पर ममता बनर्जी को AIMIM नेता वारिस पठान की नसीहत, ‘जो जीत नहीं पाए वो…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *