भारत में किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए Nissan ने अपनी 7-सीटर MPV Nissan Gravite में रेट्रोफिटेड सीएनजी किट देने का ऐलान किया है. इस किट को ऐसे तैयार किया गया है, जिससे 7-सीटर कैपेसिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसका मतलब यह है कि कार का माइलेज भी बढ़ जाएगा और बूटस्पेस में कोई अंतर नहीं देखने को मिलेगा.
ऐसे में रेट्रोफिटेड सीएनजी किट के साथ कार को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो कम खर्च में बड़ी फैमिली के साथ सफर करते हैं. नई CNG तकनीक के साथ यह कार अब और भी ज्यादा किफायती और ईको-फ्रेंडली बन गई है. Nissan Gravite में अब ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप मिलेगा. यानी इसमें दो छोटे सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे बूट स्पेस ज्यादा मिलता है और सामान रखने में परेशानी नहीं होती. कंपनी इस CNG किट को सरकारी मंजूरी के साथ दे रही है, जिसकी कीमत लगभग 82,999 रुपये के आसपास रखी गई है.
कितनी है गाड़ी की कीमत?
कीमत की बात की जाए तो यह कार 5.65 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे किफायती 7-सीटर कारों में शामिल करती है. यह खासतौर पर मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है, ताकि कम बजट में भी बड़ी और आरामदायक कार खरीदी जा सके.
माइलेज के मामले में भी यह कार काफी अच्छी मानी जा रही है. अब का CNG वर्जन लगभग 19 किलोमीटर/किलोग्राम के आसपास माइलेज दे सकता है, जिससे रोजाना का खर्च काफी कम हो जाता है. यही वजह है कि यह कार उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं.
कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
फीचर्स की बात करें तो Nissan Gravite में कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पुश-बटन स्टार्ट, रियर AC वेंट्स और आरामदायक सीटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके साथ ही गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं ताकि फैमिली के साथ सफर सुरक्षित रहे.
Nissan Gravite CNG को इस तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के हिसाब से बेहतर ऑप्शन मिल सके. इस किट के लगने के बाद भी गाड़ी के थर्ड रो में पर्याप्त जगह देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें:-
पेंडिंग चालान कराने हैं माफ? परेशान होने की बजाय यहां जानें कब लगने जा रही लोक अदालत
