यूपी विधानसभा चुनाव में 132 सीटों पर लागू होगा महिला आरक्षण! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?


उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने कहा है कि चुनाव में महिला आरक्षण लागू किया जाए. बता दें अगर ऐसा होता है तो 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 132 के करीब सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.

कन्नौज सांसद ने सोशल मीडिया साइट एक्स लिखा कि- पीडीए की मांग है कि जो ‘महिला आरक्षण’ समस्त विपक्ष ने मिलकर संसद में सहर्ष पास किया है उसे 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव में लागू करने की घोषणा भाजपा सरकार तत्काल करे या कह दे कि पुरुषवादी भाजपाई और उनके सामंती संगी-साथी महिलाओं को आरक्षण के खिलाफ हैं. जब तक ये घोषणा नहीं होगी तब तक हम ये बात हर हफ़्ते जगह-जगह उठाते रहेंगे.

बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- ‘डर है कि कहीं…’

PM नरेंद्र मोदी के बयान के जवाब में अखिलेश यादव ने की मांग

अखिलेश ने यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के संदर्भ में किया. सोमवार, 4 मई को पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से एक कार्यक्रम में कहा था कि जिस समाजवादी पार्टी ने संसद में महिला आरक्षण को रोका है, उसे भी यूपी की महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा. महिला विरोधी समाजवादी पार्टी कुछ भी करके अपने पाप को कभी धुल नहीं पाएगी. 

यूपी में मेरठ से वाराणसी तक आंधी बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी

पीएम ने पश्चिम बंगाल, केरलम्, असम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के परिणामों के बाद बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है लेकिन नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया है. इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *