बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई


पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है, चुनावी राज्यों में मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर में जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं. लखनऊ बीजेपी कार्यालय में पार्टी के प्रदर्शन पर जश्न मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों के साथ मिलकर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया है.

पांच राज्यों में जारी मतगणना के दौर के बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आई है. इन तस्वीरें में पार्टी पदाधिकारियों के चेहरे में जीत की खुशी साफ झलक रही है. तस्वीरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में मिठाई का डिब्बा लिए नजर आ रहे हैं. योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित कई अन्य मंत्री मौजूद रहे.

मुख्तार अंसारी के गिरोह IS 191 पर पुलिस का शिकंजा, अफसा अंसारी के बारे में भी परिवार से पूछताछ

पश्चिम बंगाल में 203 सीटों पर बीजेपी आगे

आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 203 सीटों में बढ़त बनाए हुए है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस का बुरा हाल है. रुझानों में तृणमूल कांग्रेस 84 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, इनके अलावा अन्य 6 सीटों में आगे चल रही है. यह आंकड़े समाचार लिखे जाने तक के हैं.

असम और पुडुचेरी में बीजेपी का दबदबा

इसी तरह असम में भारतीय जनता पार्टी 102 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 19 सीटों पर कांग्रेस और अन्य 5 सीटों पर आगे है. इसी तरह पुडुचेरी में भी रुझानों में बीजेपी 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं, यहां कांग्रेस की हालत बुरी है, कांग्रेस 6 सीटों पर और अन्य 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यहां स्पष्ट करना उचित होगा कि यह सिर्फ रुझान हैं, नतीजे नहीं.

‘आज बंगाल आजाद हो गया…खुल कर सांसें लेगा’, बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बोले सांसद रवि किशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *