प्यार, इजहार और तकरार, 27 साल बाद टूटने की कगार पर है थलापति विजय का पत्नी से रिश्ता, जानिए लव स्टोरी


थलापति विजय इन दिनों विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 को लेकर चर्चा में हैं. चुनावी नतीजों में  अभिनेता की पार्टी टीवीके आगे चल रही है और चर्चा जोरों पर हो रही है कि वह राज्य की सीएम बन सकते हैं. इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ तब सुर्खियों में आ गई जब तृषा कृष्णन को उनके घर और तिरुपति मंदिर में स्पॉट किया गया. दूसरी ओर उनकी 27 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर है. ऐसे में चलिए बताते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में.

टूटने की कगार पर है पत्नी संग रिश्ता

सियासी हलचल के बीच थलापति विजय की लव लाइफ ने काफी सुर्खियां बटोरी. फिर चाहे वो तृषा कृष्णन के साथ लिंकअप हो या फिर उनकी वाइफ संगीता सोरनलिंगम संग उनका रिश्ता हो. 2026 में अभिनेता की शादी के रिश्ते में भूचाल मच गया था. 27 साल के बाद पत्नी संगीता के साथ उनकी शादी टूटने की कगार पर आ गई. दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. उनकी वाइफ ने तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय का हल्ला बोल उधर तिरुपति के दर्शन करने पहुंचीं तृषा कृष्णन, अफेयर की है चर्चा

बेहद फिल्मी है पत्नी संगीता संग विजय की लव स्टोरी

इसके साथ ही अगर विजय और संगीता की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 25 अगस्त, 1999 में को शादी की थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. दोनों ने लव मैरिज की थी. संगीता उनका डाई हार्ट फैन थीं और वह तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं. जब उनकी साउथ एक्टर से मुलाकात हुई थी तो वह यूके में रहती थीं. उनके पिता तमिल मूल के श्रीलंकाई थे. 

इसके बाद विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव रखा और वो तैयार हो गईं. विजय और संगीता ने साल 1999 में शादी कर ली.

पहली मुलाकात में इंप्रेस हो गए थे थलापति विजय

संगीता सोरनलिंगम, थलापति विजय की फैन थीं और दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी. उस समय विजय बड़े स्टार नहीं थे. संगीता एक्टर को फिल्म ‘पूवे उनक्कगा’ (1996) की सक्सेस को लेकर बधाई देने आई थीं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अभिनेता की तारीफ की थी. पहली मुलाकात में सुनीता से विजय काफी इंप्रेस हो गए थे. इसके बाद विजय ने संगीता को घर पर बुलाया था. फिर दोनों की दोस्ती हो गई थी. इसके बाद दोनों ने 3 साल तक डेट किया था और फिर शादी कर ली थी.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर ‘थलापति’ से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन

एक्टर के पिता ने किया था प्रपोज

रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने संगीता को बहू बनाने के लिए पूछा था. उन्होंने उनसे पूछा था कि वो उनके बेटे की लाइफ पार्टनर और उनकी बहू बनना चाहेंगी? इस दौरान उन्होंने विजय के पिता का ये प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया था. वहीं, जब इस बात को विजय से पूछा गया तो उन्होंने भी इस पर हामी भर दी थी. विजय और संगीता के दो बच्चे जैसन और दिव्या हैं. 

दऱअसल, संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं. साल 1996 में विजय की फिल्म Poove Unakkaga रिलीज हुई थी, जो की हिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों से भी खूब वाहवाही लूटी.

तृषा कृष्णन संग है लिंकअप की चर्चा

इसके साथ ही थलापति विजय पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की. तृषा, विजय के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देती हैं. तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट 2026 के बीच एक्ट्रेस उनके घर पहुंचीं और इसके पहले अभिनेत्री ने तिरुपति मंदिर के दर्शन किए थे, जिसे विजय की जीत से जोड़ा जाने लगा. दोनों के बीच 8 साल का फासला है और शादी की अटकलें भी काफी रही हैं.

तृषा और विजय की फिल्मों की बात की जाए तो दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’,’आथी’, ‘कुरुवि’, ‘लियो’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इनकी जोड़ी स्क्रीन पर हिट रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *