‘अरविंद केजरीवाल को अगला सरप्राइज उम्मीद से जल्दी मिलेगा’ कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई AAP की टेंशन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर बाजवा ने लिखा कि मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि भगवंत मान चुपचाप विधायकों को दिल्ली में रख सकते हैं ताकि भारतीय जनता पार्टी के हित साधे जा सकें. अब, जब राघव चड्ढा उसी दिन उनसे महज 90 मिनट पहले राष्ट्रपति से मिलते हैं, तो घटनाक्रम कई सवाल खड़े करता है.

उन्होंने लिखा कि इस रफ्तार से, अरविंद केजरीवाल को अगला ‘सरप्राइज’ शायद उम्मीद से भी जल्दी मिल सकता है. और यह भी याद रखना चाहिए कि सुनील जाखड़ ने कल ही इसका संकेत दे दिया था.

‘मैं किसी झूठी और फर्जी FIR से नहीं डरता…’ राघव चड्ढा साथ राष्ट्रपति से मिलने जा रहे संदीप पाठक का बयान

AAP-BJP एक ही सिक्के के दो पहलू- प्रताप सिंह बाजवा

बाजवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. बता दें पंजाब के सीएम, आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ आज दिल्ली में हैं और वह विधायकों के प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे.

Bengal Election Result: बंगाल के ‘युद्ध’ में कौन है अर्जुन और कौन श्रीकृष्ण? पूर्व सांसद किरण खेर के बयान ने चौंकाया

इससे पहले आज ही भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल  एवं राजिंदर गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *