‘घमंडी मत बनो…’, IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या पर बम की तरह फूटा साथी खिलाड़ी; कह दी बड़ी बात


हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. टीम ने अब तक सीजन में 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है. इस प्रदर्शन के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो चुका है. अब टीम के इस प्रदर्शन पर मुंबई के पूर्व खिलाड़ी और हार्दिक के साथी अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया.

रायडू ने हार्दिक को सलाह देते हुए कहा कि घमंडी मत बनिए. इसके अलावा रायडू ने कहा कि हर खिलाड़ी इस तरह के फेज से गुजरता है. ऐसे में आपको स्मार्ट खेलने की जरूरत होती है. 

क्या बोले अंबाती रायडू?

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, “करियर में ऐसा समय आता है कि जब लगभग हर खिलाड़ी इस दौर से गुजरता है. बस आप गलती मानिए और खुद को समझाइए कि अभी फॉर्म मेरा साथ नहीं दे रही है. इससे बाहर निकलने का यही रास्ता है. 

‘घमंडी मत बनो’ 

रायडू ने आगे कहा, “ऐसे वक्त में आपको ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक रोटेट करनी होती है. आप स्ट्राइक से हटिए. घमंडी मत बनो. अपने मोमेंट्स और गेंदबाज का चयन करो. स्मार्ट तरीके से बैटिंग करिए.”

सीजन में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

सीजन में हार्दिक की तरफ से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. उन्होंने अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 20.85 की औसत से सिर्फ 146 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 फिफ्टी भी नहीं निकली है. हार्दिक का हाई स्कोर 40 रनों का रहा. बाकी गेंदबाजी करते हुए 8 पारियों में हार्दिक को सिर्फ 4 विकेट ही मिल सके हैं. 

बात करें हार्दिक के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 160 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 148 पारियों में बैटिंग करते हुए 27.83 की औसत और 146.35 के स्ट्राइक रेट से 2895 रन बना लिए हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए 115 पारियों में 82 विकेट अपने खाते में डाले हैं.

 

यह भी पढ़ें: Mumbai Indians Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में जाने का आसान रास्ता? यहां समझ लीजिए पूरा समीकरण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *