पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद


दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की 183वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम ने पुलवामा के राजपोरा इलाके में नाथ रोड के पास क़सबयार मोहल्ले में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान, मोहम्मद उमर मलिक नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जो काचीपोरा का रहने वाला है.

Jammu Kashmir News: लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह ने संभाली चिनार कोर की कमान, आतंकवाद के खिलाफ रहा है कड़ा रुख

UAPA की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक राजपोरा पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 75/2026 के तहत आर्म्स एक्ट और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है.

किश्तवाड़ में गुप्त आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़

इससे पहले जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार (01 मई) को सुरक्षाबलों ने एक गुप्त आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की. अधिकारियों के मुताबिक ये कार्रवाई किश्तवाड़ के चतरू इलाके में तलाशी अभियान के दौरान की गई. सुरक्षाबलों ने सिगड़ी भाटा इलाके के बाजमांडू जंगल में छिपे आतंकियों के इस गुप्त ठिकाने का खुलासा किया. बताया जा रहा है कि यह ठिकाना किसी आतंकवादी कमांडर का था, जो सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका है. सुरक्षाबलों ने यहां से भारी मात्रा में ग्रेनेड लॉन्चर, पिस्तौल और कारतूस के साथ अन्य सामाग्री बरामद की है.

Jammu Kashmir News: चुनाव आयोग पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा हमला, ‘अब EVM नहीं, वोटर लिस्ट के जरिए…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *