Apple यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी! इन डिवाइसेज पर है हैकिंग का खतरा, जानिए कहीं आपका iPhone भी तो लिस्ट में नहीं?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करें, हाई सीवेरिटी खतरे से बचने हेतु।

Apple Devices At Risk: अगर आप Apple के iPhone या iPad का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत सरकार ने इन डिवाइस में एक गंभीर सुरक्षा खामी को लेकर अलर्ट जारी किया है जिससे यूजर्स का निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है.

सरकार की एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

यह चेतावनी CERT-In की ओर से दी गई है जो देश की आधिकारिक साइबर सुरक्षा एजेंसी है. एजेंसी के मुताबिक Apple डिवाइस में एक ऐसी कमजोरी पाई गई है जिसका फायदा उठाकर कोई भी दूर बैठा हमलावर संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकता है.

किन डिवाइस पर है ज्यादा खतरा?

यह समस्या खासतौर पर उन iPhone और iPad में पाई गई है जो पुराने iOS और iPadOS वर्जन पर चल रहे हैं. अगर आपके डिवाइस में नया अपडेट इंस्टॉल नहीं है तो आपके डेटा के लीक होने का जोखिम बढ़ जाता है.

आखिर कहां है खामी?

रिपोर्ट के अनुसार यह समस्या Apple के नोटिफिकेशन सिस्टम से जुड़ी है. सामान्य तौर पर जो नोटिफिकेशन हट जाने चाहिए वे कुछ मामलों में डिवाइस में सेव रह जाते हैं. अगर किसी हैकर को इस डेटा तक पहुंच मिल जाए तो वह इन नोटिफिकेशन के जरिए आपकी निजी जानकारी देख सकता है. इसमें मैसेज के हिस्से, ऐप अलर्ट या अन्य जरूरी नोटिफिकेशन शामिल हो सकते हैं जो आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं.

खतरे की गंभीरता कितनी है?

CERT-In ने इस समस्या को हाई सीवेरिटी कैटेगरी में रखा है. इसका मतलब है कि यह खतरा मामूली नहीं है और व्यक्तिगत यूजर्स से लेकर कंपनियों तक सभी प्रभावित हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि Apple ने इस समस्या को ठीक करने के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है.

यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट करें. इसके लिए आप अपने iPhone या iPad की सेटिंग्स में जाकर Software Update सेक्शन में जाएं और नया अपडेट इंस्टॉल कर लें.

छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी

आज के समय में स्मार्टफोन में हमारी निजी और जरूरी जानकारी मौजूद होती है. ऐसे में छोटी सी सुरक्षा खामी भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए समय-समय पर अपडेट करना और सुरक्षा अलर्ट को नजरअंदाज न करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें:

AC vs Cooler vs Fan: तीनों से ठंडी हवा लेनी है तो इस्तेमाल करें ये तरीके, गर्मी से होगा बचाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *