‘4 मई के बाद रात को 2 बजे भी महिलाएं…’, बंगाल चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा


हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी. इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल हो रहे घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये घटनाएं हताशा में हो रही हैं.

दरअसल, अनिल विज बुधवार (29 मई) को पानीपत में थे, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि पहले भी देश में जहां-जहां चुनाव हुए जैसे कि हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र में चुनाव हुए हैं, वहां पर बीजेपी जीती है और अब भी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी.

बंगाल में बिना डर के हुआ मतदान- विज

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी घटनाएं हो रही हैं वह हताशा में हो रही है. विज ने आगे कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल के लोगों ने निर्भय होकर मतदान किया है और यही कारण है कि अब बहुत ज्यादा मतदान हुआ है.

रात को दो बजे भी महिलाएं आ जा सकेंगी- विज

पुलिस और अधिकारियों के साथ हो रहीं घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां का जो क्रिमिनल कल्चर है वह बहुत पुराना है और कई सरकारों के समय का है लेकिन हमारे नेताओं ने कई मंचों से कहा है कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में रात के 2:00 बजे भी कोई भी महिला सुरक्षित आ-जा सकेगी.

राघव चड्ढा पर क्या बोले अनिल विज?

वहीं राघव चड्ढा के बीजेपी ज्वाइन करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके आने का लाभ होगा और राघव चड्ढा अकेले नहीं आए हैं, उनके साथ सात राज्यसभा सांसद भी इकट्ठे होकर आए हैं और आम आदमी पार्टी की गठरी फोड़ कर आए हैं.

AAP पर साधा निशाना

अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जो कुछ भी आज तक बोलती रही या दिखाती रही, और अन्ना हजारे के आंदोलन से मिले समर्थन को चुरा कर यह आम आदमी पार्टी बनी थी और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर बनी थी लेकिन अब उनके सांसद ही कह रहे हैं कि अपने मुद्दे से आप पार्टी वाले हट चुके हैं तथा यह पार्टी अपने मुद्दे से दूर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इन सभी सांसदों की सदस्यता को राज्यसभा के अध्यक्ष ने मान्यता दे दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *