- AAP इन सांसदों पर पंजाब से गद्दारी का आरोप लगा रही है.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला ने अब आम आदमी पार्टी के सामने खड़े हुए राजनीतिक संकट पर प्रतक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आया राम गया राम का सिलसिला कभी नहीं चला. सांसदों का किसी पार्टी को छोड़ना कोई नई बात नहीं है ये हमेशा से होता आया है. जो पार्टी सत्ता में होती है तो बीच-बीच में बदकिस्मती से ये चीजें हो जाती हैं.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी सांसद AAP का साथ छोड़कर गे हैं वो जनता द्वारा चुने नहीं गए हैं और न ही वो अपने बीजेपी को कई फायदा पहुंचाने वाले हैं. उमर अब्दुल्ला ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर कहा, “ठीक है ये लोग चले हैं, AAP को इसका थोड़ा नुकसान होगा, लेकिन आप खुद देखिए इनमें से एक भी ऐसा नहीं है जो अपनी सीट खुद जीत सके.”
‘ये लोग इतने मजबूत होते तो ये विधायक होते’
नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा,”ये सारे राज्यसभा के जरिए पैराशूट होकर आये हैं. मुझे नहीं लगता है कि इनमें से एक भी अपने बाल पर पंचायत चुनाव जीतने की स्थिति में हो. ठीक है हवाबाजी बनी, खबर बनी ये चले गए. अगर ये लोग इतने मजबूत होते तो ये विधायक होते, लोकसभा के सदस्य होते. राज्यसभा ये गए, आम आदमी पार्टी ने इन्हें क्यों राज्यसभा में बिठाया ये आप भी जानते हैं और मैं भी जानता हूं. मुझे नहीं लगता कि जमीनी स्तर पर इनमें से एक भी बीजेपी को 10 वोट भी मिलेंगे.”
गौर हो कि AAP छोड़ने के बाद राघव चड्ढा समेत AAP के 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इन सांसदों के दल-बदल को AAP ने पंजाब के साथ गद्दारी करार दिया है. जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं ने इन सांसदों के खिलाफ शनिवार (25 अप्रैल) को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ‘गद्दार’ लिखकर विरोध जताया.
जालंधर में AAP का विरोध प्रदर्शन, BJP में शामिल नेताओं पर फूटा गुस्सा, ‘गद्दार’ लिखकर जताया आक्रोश
Input By : महिमा पांडेय
