दिल्ली में बिहारी युवक की पुलिस वाले ने की हत्या तो भड़के खेसारी लाल यादव, कहा- ‘थू है…’


राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार की रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने शराब के नशे में एक जोमैटो के डिलीवरी बॉय पांडव कुमार को गोली मार दी. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली लगने से उसका दोस्त कृष्ण घायल है जिसका इलाज चल रहा है. जाफराकलां थाना क्षेत्र के रावता गांव की घटना है. इस पूरे मामले पर भोजपुरी के एक्टर खेसारी लाल यादव की आज (सोमवार) प्रतिक्रिया आई है.

‘इस मुद्दे पर सबकी बोलती बंद’

खेसारी लाल यादव ने इस घटना को लेकर एक तरह से सरकार पर हमला किया है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, “ये हाल है देश की राजधानी का जहां बिहारी एक दिन की हड़ताल कर दे तो एक इंच घुसकना मुश्किल हो जाएगा. दिल्ली में हर सांसद, विधायक बिना बिहारी वोटर के सपोर्ट के जीत ही नहीं सकता और इस मुद्दे पर सबकी बोलती बंद है. अब सब लीपापोती में लग जाएंगे ताकि ये मुद्दा दब जाए.”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे विकास का अचार लगाइएगा जहां इतना भेदभाव हो? फोकसबाजी और रीलबाजी वाला नशा फैलाने से ये हाल हुआ है. भर दिन बस नैरेटिव का विकास होता है हमारे देश में… इतना नफरत बो दिया गया है समाज में कि हम एक-दूसरे की जान क्षेत्र के आधार पर ले रहे हैं. थू है…”

आरोपी पुलिस वाले को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि मृतक पांडव कुमार बिहार के खगड़िया का रहने वाला था. उसकी उम्र 22-23 साल के आसपास थी. शनिवार की रात करीब 2:30 बजे जाफरपुर कलां इलाके में यह वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, रावता गांव में दो साल के बच्चे के जन्मदिन की पार्टी थी. केक कटिंग के बाद मेहमान घर से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचे. कुछ लोग टैक्सी से चले गए और कुछ लोग स्कूटी-बाइक पर खड़े होकर बात कर रहे थे. इसी दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज अपने घर से नीचे उतरा और शोर-शराबे पर आपत्ति जताई. विवाद बढ़ने के बाद पिस्टल निकाली और पांडव को गोली मार दी. गोली पांडव के सीने को पार कर उसके पीछे बैठे दोस्त कृष्ण के पेट में जा लगी. कृष्ण का इलाज चल रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *