ईरान में ऊर्जा संकट की आहट? राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने लोगों से की अपील, कहा- 10 की जगह 2 लाइट ही जलाएं


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने मध्यस्थता के प्रयासों की सराहना की।

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष, युद्ध और तनाव को पूरी तरह से खत्म करने और पूर्ण शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान की मेजबानी में शांति वार्ता हो रही है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को देश से नागरिकों से एक बड़ी अपील की है. उन्होंने देश की जनता से ऊर्जा के खपत को कम करने की अपील की है.

दुश्मन ईरान को घेरने की कर रहा कोशिशः पेजेश्कियान

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी से राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा, ‘दुश्मन हमारे बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहा है और हमें घेरने की कोशिश कर रहा है, ताकि हमारे लोग असंतुष्ट हो जाएं और वर्तमान में मौजूद शांति और संतोष असंतोष में बदल जाए. ऐसे में लोगों को असंतोष के लिए किसी भी तरह का माहौल नहीं बनने देना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘हमें अपने घरों में होने वाली ऊर्जा की खपत को नियंत्रित करने की जरूरत है. अगर हमारे घरों में 10 लाइटों की जगह सिर्फ 2 ही लाइट जलें, तो इसमें क्या दिक्कत है?’

यह भी पढ़ेंः US Iran Talks 2.0: ईरान अमेरिका से दोबारा क्यों नहीं कर रहा बात? सामने आया सबसे बड़ा सच, एक शर्त की वजह से फंसा पेंच

US के साथ शांति वार्ता करने इस्लामाबाद गए ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है कि जब विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की मेजबानी में राजधानी इस्लामाबाद में होने वाले वाली अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने के लिए गए हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) की सुबह हुई बैठक के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के मध्यस्थता की कोशिशों की सराहना की है. तस्नीम न्यूज के हवाला देते हुए अल जीजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दोनों पक के नेताओं अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर से जुड़े ताजा घटनाक्रम और पश्चिम एशिया इलाके में शांति और स्थिरता को मजबूत करने के लिए सहयोग पर चर्चा की.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में नहीं मिल पाएगी नौकरी? ट्रंप के सांसदों ने संसद में पेश H-1B वीजा को रोकने का बिल, जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *