अंधेरे में डूबने की कगार पर पाकिस्तान! नहीं मिल रही गैस, सप्लाई ठप, अब खरीदना पड़ेगा मंहगा ईंधन


Pakistan LNG News: ईरान और यूएस के बीच चल रहे तनाव के चलते दुनियाभर में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है. भारत में भी एलपीजी की किल्लत का निराकरण निकाला जा रहा है. तो वहीं पाकिस्तान भी पिछले कई दिनों से इससे जूझ रहा है. LPG और LNG की कमी का असर यहां बिजली उत्पादन और उद्योग क्षेत्र पर भी पड़ रहा है. जिसको देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि वो अंतर्राष्ट्रीय स्पॉट मार्केट से ज्यादा दाम देकर LNG (लिक्विफाइड नैचुरल गैस) खरीदने वाला है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल पाकिस्तान की सरकारी कंपनी Pakistan LNG Ltd ने LNG की खरीद के लिए एक रेयर टेंडर जारी किया है. कंपनी ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर मई के बीच तक डिलीवरी के लिए तीन LNG कार्गो की मांग की है. ये जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर जारी एक दस्तावेज में दी गई है. इस जारी नोटिस के मुताबिक, सप्लायर्स को शुक्रवार तक अपने ऑफर जमा करने के लिए कहा गया है. माना जा रहा है कि गैस की बढ़ती कमी को देखते हुए ये कदम उठाया गया है, ताकि समय पर आपूर्ति की जा सके.

पाकिस्तान की बिजली गुल
एलएनजी की किल्लत की वजह से पाकिस्तान पिछले कई दिनों से ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. यहां पिछले कई दिनों से बिजली संकट देखा जा रहा है, जिससे वहां की आवाम परेशान हो रही है. इसी संकट और जनता की परेशानी को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला किया है और महंगा ईंधन खरीदने की प्लानिंग कर ली है.

कतर से खरीदी थी पिछले साल LNG
पाकिस्तान ने पिछले साल अपनी अधिकतर LNG कतर से खरीदी थी, उसे मार्च की शुरुआत के बाद से कोई नई शिपमेंट नहीं मिली. ये स्थिति तब बनी जब अमेरिका- इजराइल- ईरान के बीच तनाव शुरू हुआ और ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया. इसी दौरान कतर को भी अपने सबसे बड़े LNG निर्यात प्लांट को बंद करना पड़ा, क्योंकि उस पर ईरान की ओर से हमला हुआ था. इसके चलते कतर को अपने ग्राहकों को गैस की सप्लाई रद्द करना पड़ी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *