500 वाले IPL टिकट खरीदने के लिए जयपुर में टूट पड़े छात्र, पुलिस के भी छूट गए पसीने, वीडियो वायरल


शनिवार 25 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टिकट की खरीद के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस टिकट पर छात्रों को विशेष छूट दी जा रही है जिसके बाद टिकट केवल 500 रुपये में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बिक रहा है. लेकिन इसी ने जयपुर पुलिस और स्टेडिय प्रशासन के सामने भीड़ को संभालने की नई चुनौती पैदा कर दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टेडियम के बाहर छात्रों का हुजुम उमड़ पड़ा है और इसे संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए हैं.

सस्ता IPL टिकट खरीदने के लिए जयपुर में लगी भीड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के आगामी मुकाबले के लिए टिकट की बिक्री की जा रही है. कीमत कम होने और स्पेशल ऑफर के चलते छात्रों की भीड़ जैसे ही टिकट लेने उमड़ी, वहां हालात चुनौतीपूर्ण हो गए. जिसके बाद जयपुर पुलिस को भीड़ कंट्रोल करने में परेशानी होने लगी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में छात्र लाइन लगाकर खड़े हैं और जमकर धक्कामुक्की हो रही है. पुलिस लट्ठ बजाकर इसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग एक के ऊपर एक गिरे जा रहे हैं.

आगामी मैच के लिए RR की ओर से दी गई है स्पेशल छूट

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आगामी मैच के लिए छात्रों के लिए स्पेशल ऑफर निकाला है जिसके तहत टिकट केवल 500 रुपये में मिल रहा है. इसे खरीदने के लिए छात्रों की भीड़ वीडियो में एक दम बेकाबू दिखाई दे रही है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल

यूजर्स बोले, सस्ते के चक्कर में भीड़ तो लगेगी ही

वीडियो को @Mukeshbaitu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सस्ता जहां कुछ भी मिलेगा, लोगों की भीड़ वहीं लग जाएगी. एक और यूजर ने लिखा…देश का युवा कहां जा रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…टीवी में ज्यादा अच्छा दिखता है मैच.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजा-ताजा पेंट हुए डिवाइडर को पान-गुटखा थूककर किया लाल, यूजर्स पूछ रहे- ‘कहां है सिविक सेंस?’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *