किसी शाही महल से कम नहीं अमृत भारत का नया कोच, रेल मंत्री ने खुद शेयर किया वीडियो, इंटरनेट हैरान


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  4 अप्रैल को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर  की अमृत नेक्स्ट जेनरेशन अमृत भारत ट्रेन के सैंपल कोच का निरीक्षण किया, जो भारत में यात्री रेल सेवा को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है. इस सुपरफास्ट यात्री ट्रेन के नए डिजाइन किए गए कोच आराम, आकर्षक डिजाइन और समग्र रूप से बेहतर यात्रा अनुभव पर विशेष ध्यान देते हैं. इस ट्रेन का नेक्स्ट जेनरेशन कोच वाकई में किसी शाही महल से कम नहीं लग रहा है.

रेल मंत्री ने शेयर किया अमृत भारत के नए कोच का वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि कोच में बेहतरीन डिजाइन की गई है और फर्श पर भी पीवीसी लगाई है जिससे कोच का रूप और भी ज्यादा निखर कर आ रहा है. स्लीपर कोच में ऐसे पर्दे लगाए गए हैं जिन्हें देखकर आंखों को ठंडक महसूस होती है ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. इतना ही नहीं, कोच के फर्स्ट क्लास को पहले से और भी ज्यादा आकर्षक बनाया गया है. ये देखने में एक दम किसी शाही घर जैसा लग रहा है. 

शानदार और आकर्षक है बनावट, चमचमा रहा वॉशरूम

ट्रेन के वॉशरूम और वॉश बेसिन को भी खास तरह से डिजाइन किया गया है जिससे कि यात्री आसानी से अपनी मूलभूत जरूरतें पूरी कर सकें. टॉयलेट तो किसी पांच सितारा होटल की तरह चमचमा रहा है. कोच में उपयोग की गई सभी सामग्रियां HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन करती हैं, जिससे ट्रेन के अंदर सुरक्षा स्तर में सुधार होता है और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश

यूजर्स बोले, ये तो फाइव स्टार जैसा

वीडियो को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या शानदार कोच है, लेकिन इसका टिकट जरा सस्ता रखिएगा. एक और यूजर ने लिखा…ट्रेन में जनरल डिब्बों की भीड़ का भी कुछ कीजिए मंत्री जी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो किसी पांच सितारा होटल की फील दे रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *