UP Politics: अखिलेश यादव ने ‘मिशन-27’ के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ा सियासी दांव खेला है. समाजवादी पार्टी चीफ व पूर्व सीएम अखिलेश यादव कल “मूर्ति देवी-मालती देवी” महिला सम्मान की शुरूआत करेंगे. मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी माँ का नाम है. 

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव फूलन देवी, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख़्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, ऊदा देवी, रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य विभूतियों के नाम पर 20 कैटेगरी में अवॉर्ड की शुरुआत करेंगे. इस अवॉर्ड के माध्यम से अखिलेश यादव 1 लाख की सम्मान राशि देंगे.

अखिलेश यादव ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, मगर, प्रदेश की राजनीति अभी से गरमाने लगी है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आधी आबादी को साधने के लिए बड़ा सियासी दांव के खेला है. अखिलेश यादव की यह स्कीम महिलाओं को कितना पसंद आएगी, यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन सपा के इस दांव ने प्रमुख सियासी दल भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है. 

सीएम योगी ने RSS पदाधिकारियों के साथ की बैठक

उधर, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन 2027 को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. मुख्यमंत्री ने आरएसएस पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति साझा की. 

संगठन को मजबूत बनाने में जुटी बसपा

वहीं, बहुजन समाज पार्टी भी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट गई है, लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती की अध्यक्षता में बीते दिनों बड़ी बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में 1400 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में संगठन को बढ़ाने और जनाधार बचाने को लेकर मंथन किया गया. बैठक में मायावती ने कार्यकर्ताओं को सचेत रहने के लिए कहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *