यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. मंगलवार (17 मार्च) को इजरायल डिफेंस फोर्स ने ईरान के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का दावा किया है. इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के फोर्स (IRGS) के बासिज यूनिट के प्रमुख को मार गिराया है, जो पिछले 6 वर्षों से बासिज यूनिट के कमांडर के रूप में कार्यरत थे.
लारिजानी के मारे जाने का दावा
इजरायल की ओर से यह भी दावा किया गया है कि बीती रात किए गए हवाई हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी मारे गए हैं. लारिजानी की गिनती ईरान के ताकतवर अफसरों में की जाती है. हालांकि इजरायल के इन दावों पर ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
क्या बोले इजरायली रक्षा मंत्री?
इजरायल के रक्षा मंत्री कॉट्स ने कहा, आईडीएफ के हमले में लारिजानी और बसीज कमांडर को खत्म कर दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी इजरायल के विनाश की योजना बनाएगा, उसको हम निशाना बनाएंगे. अभी तक ईरान की ओर से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
🔴 COMMANDER OF THE BASIJ UNIT ELIMINATED
Yesterday, the IDF targeted & eliminated Gholamreza Soleimani, who operated as commander of the Basij unit for the past 6 years.
Under Soleimani, the Basij unit led the main repression operations in Iran, employing severe violence,… pic.twitter.com/aJ0dNtCFz0
— Israel Defense Forces (@IDF) March 17, 2026
इजरायल की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा गया, ‘सुलेमानी के नेतृत्व में, बासिज यूनिट ने ईरान में प्रमुख दमनकारी अभियानों का नेतृत्व किया, जिसमें भीषण हिंसा, व्यापक गिरफ्तारियां और नागरिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग शामिल था.’
17 दिनों से जंग जारी
पश्चिम एशिया में ईरान तथा अमेरिका एवं इजराइल के बीच 17 दिनों से लड़ाई चल रही है. मिडिल ईस्ट में संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को हुई, जब अमेरिका और इजरायल के गठबंधन ने ईरान पर हवाई हमले किए. इसके जवाब में, ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने प्रदान कर रहे खाड़ी देशों पर हमला किया और अमेरिका और इजरायल के खिलाफ दबाव बनाने के लिए रणनीतिक होर्मुज स्ट्रेट को रोका था.
