‘केडी: द डेविल’ के नए गाने ने मचाया धमाल, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग


30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही सोशल मीडिया में आग लगा दी है. इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त की जोड़ी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही है. हाई-एनर्जी म्यूजिक और शानदार डांस मूव्स ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है. रिलीज के कुछ ही समय बाद यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और फैंस इसे इस साल के बड़े पार्टी सॉन्ग में से एक बता रहे हैं.

संजय दत्त और नोरा फतेही ने लगाई आग 

गाने में नोरा फतेही अपने दमदार डांस और स्टाइल से स्क्रीन पर पूरी तरह छा जाती हैं. उनके सिग्नेचर मूव्स और एक्सप्रेशन इस गाने को और भी खास बना देते हैं. वहीं संजय दत्त भी गाने में अलग अंदाज में नजर आते हैं और डांस फ्लोर पर अपनी मौजूदगी से गाने की एनर्जी हाई कर देते हैं. इस गाने का म्यूजिक अर्जुन जन्या ने तैयार किया है, जिसके बीट्स दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं गाने को सिंगर मंगली ने आवाज दी है और फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया हैं. 

कन्नड़ फिल्म में डेब्यू कर रही हैं नोरा 

बेंगलुरु के एएमबी सिनेमाज के एक इवेंट में इस गाने को लॉन्च किया गया है, जहां नोरा फतेही ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव रहा है. जब उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा तो समझ आया कि निर्देशक प्रेम को ‘शोमैन’ क्यों कहते है. वो इस फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है. दर्शकों के लिए इस गाने को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है.

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट 

बता दें, फिल्म ‘केडी: द डेविल’ को वेंकट के नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में ध्रुवा सरजा संजय दत्त, नोरा फतेही, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रीशमा ननैया जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे. बड़े बजट और दमदार एक्शन के साथ बनाई गई यह फिल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देने की कोशिश कर रही है. फिल्म के नए गाने को सुन फैन की एक्साइटमेंट भी बहुत बढ़ गई है और सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *