क्या क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है? जानें क्या कहता है कानून


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Credit Card Late Payment Effects: आजकल नौकरीपेशा से लेकर बिजनेस करने वाले लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. इसके जरिए बिना पैसों के भी तुरंत खरीदारी की जा सकती है. साथ ही अलग‑अलग सेवाओं का यूज भी किया जा सकता है. हालांकि, अगर बिल समय पर न भरा जाए तो यह फायदे की बजाय परेशानी का सबब बन सकता है.

बैंक या संबंधित कंपनी ब्याज बढ़ा सकती है. आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ सकता है. साथ ही जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी संभव है. आइए जानते हैं, क्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर कौन-कौन सी परेशानी हो सकती है?

समय पर बिल न भरने का नुकसान

अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं, तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है. स्कोर खराब होने पर आगे भविष्य में आपको लोन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं. साथ ही नया क्रेडिट कार्ड मिलना भी लगभग नामुमकिन हो जाता है. इसके अलावा, बैंक आपकी प्रोफाइल को ब्लैकलिस्ट कर सकता है और कार्ड ब्लॉक करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते है. 

क्रेडिट कार्ड बिल न चुकाने पर पुलिस कार्रवाई?

क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर न चुकाने से आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है. जिससे आने वाले समय में कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, बिल न भरने पर पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती, क्योंकि यह अपराध नहीं बल्कि कर्ज के डिफॉल्ट से जुड़ा सिविल मामला माना जाता है. ऐसे विवादों का निपटारा आमतौर पर बैंक और कोर्ट के माध्यम से होता है.

बैंक उठा सकता हैं सख्त कदम

अगर लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा जाता तो बैंक रिकवरी के लिए कड़े कदम उठा सकती है. जरूरत पड़ने पर आपकी संपत्ति पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

इसके साथ ही, जिस बैंक का कार्ड आप इस्तेमाल कर रहे हैं, अगर उसी में आपका सेविंग या अन्य खाता है, तो बैंक उसमें जमा रकम से बकाया राशि एडजस्ट करने जैसे कदम उठाकर पैसा वसूल सकता है. अगर फिर भी समझौता नहीं होता है तो बैंक आपके खिलाफ सिविल केस फाइल कर सकता है. 

यह भी पढ़ें:

ये बात आप नहीं जानते! चाय-नाश्ते के खर्च में जमा करें सोना, जानें ‘डिजिटल गोल्ड’ का मैजिक

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *