‘तीन-चार-चार शादियां करना सही है क्या? अरमान मलिक और पायल को चंद्रिका दीक्षित ने अब दिया जवाब


चंद्रिका दीक्षित हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. जहां, उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की.इस दौरान चंद्रिका को उन सवालों के जवाब देते हुए भी देखा गया, जो पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक ने उन पर उठाए थे.

बता दें, अरमान मलिक और पायल मलिक ने कहा था कि चंद्रिका को केरला स्टोरी 2 देखनी चाहिए.तब आपको समझ आएगा कि सैफी कैसे आपको मैनिपुलेट कर रहे हैं.

अरमान और पायल के सवालों का चंद्रिका ने दिया रिएक्शन

इस पर रिएक्शन देते हुए चंद्रिका ने कहा,’सैफी किस बात पर मुझे मैनिपुलेट कर रहे हैं. आधा-अधूरा ज्ञान हमेशा खतरनाक होता है.हम हिंदू लोगों में कहा गया है, हमेशा अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है, ये शास्त्रों में भी लिखा है.वो पीछे कह रही है घर-बार नहीं छोड़ना चाहिए. मैं घर-बार छोड़ रही हूं. आप एक औरत हो,मैं आपकी इज्जत करती हूं. कीचड़ में रहने वाले लोगों को दूसरों पर उंगली नहीं उठाना चाहिए. खुद ने कितना कीचड़ फैला रखा है.आप वो समेटो, खुद समाज को क्या मैसेज दे रहे हो, तीन-चार शादी कर लो. दो शादी कर लो.आप खुद पराई महिलाओं के साथ सॉन्ग शूट कर रहे हो छोटे-छोटे निकर पहन कर, तब कहां गई सोच.पायल मलिक की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से आपने शादी कर ली, तब कहां गई ये सोच.जब बीबी से बाहर आई थी, तब रेप केस, फलाना-ठिकना सब चल रहा था, तब कहां थी ये सोच.’

तीन-चार-चार शादियां करना सही है क्या? अरमान मलिक और पायल को चंद्रिका दीक्षित ने अब दिया जवाब

चंद्रिका दीक्षित ने आगे कहा,’मैंने कभी उंगली उठाई है,जिसका मैटर है, चलने दो. मैंने कभी किसी के बारे में कभी कुछ नहीं बोला.अरमान भईया आप भी मुझसे बिग बॉस में मिले थे, आपके घर में बहुत कीचड़ फैल रखा है, आप उसे संभालो. मैं अपने घर में रहती हूं, अपने बच्चे के साथ रहती हूं, मेरा एक ही मर्द है.’

चंद्रिका इस बारे में आगे कहा,’वीडियो बनाती हूं, पति नहीं बदल रही. एक औरत के लिए सबसे बड़ी बात होती है अपना पति शेयर करना. मैं तो मार दूं. वो तो चीटिंग हुई है, और एक ही घर में रहते हो. आप ज्ञान दे रहो, मत दो. आप फोन करके भी तो बोल सकते हो. मेरे नाम पर व्यूज मत कमाओ.’

ये भी पढ़ें:-‘एक रात के लिए 50 लाख’, बिजनेसमैन ने मेल पर की गंदी डिमांड, चंद्रिका दीक्षित बोलीं- मेरे पास सबूत है

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *