‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा, संस्कारी बहू का चोला छोड़ करेंगी खतरनाक स्टंट!


कलर्स चैनल का पॉपुलर रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर से नए सीजन के संग टीवी पर वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है. इस शो के नए सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करने वाले हैं. 2025 में शो का टेलीकास्ट नहीं हुआ था, लेकिन इस साल नए सीजन के संग ये रिएलिटी शो वापसी के लिए तैयार है.

कुछ वक्त पहले ही मेकर्स ने नए सीजन की घोषणा की थी. अब धीरे-धीरे शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं. फैंस ये जानने के लिए काफी बेताब हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे.

हर्षद चोपड़ा संग प्रणाली की जोड़ी दर्शकों ने की थी काफी पसंद

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ का नाम सामने आया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली को अक्षरा के कैरेक्टर में काफी पसंद किया गया था. इतना ही नहीं हर्षद चोपड़ा के संग उनकी जोड़ी ने छोटे पर्दे पर आग लगा दी थी.

प्रणाली ने अपने करियर की शुरुआत प्यार पहली बार से की थी. अगर अब प्रणाली इस शो का हिस्सा बनती हैं तो उन्हें संस्कारी बहू का चोला छोड़ अब खतरनाक स्टंट करना पड़ेगा.प्रणाली राठौर के अलावा खबरें हैं कि फरहाना भट्ट, अंकित गुप्ता और ईशा मालवीय जैसे कलाकार भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं.

जैसे-जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है.खतरों के खिलाड़ी शो में सेलेब्स की एक अलग ही पर्सनैलिटी देखने को मिलती है, जो टीवी सीरियल्स के जरिए लोग नहीं देख पाते हैं.

फिलहाल सोशल मीडिया पर शो को लेकर नए-नए अपडेट्स आने शुरू हो चुके हैं. हालांकि, मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर अभी कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी नहीं की है. लेकिन, प्रणाली राठौड़ का नाम सामने आते ही दर्शकों की उत्साह और भी ज्यादा बढ़ चुकी है.

ये भी पढ़ें:-कभी प्याज रोटी खाकर किया गुजारा, बॉलीवुड में हुए फ्लॉप तो छोटे पर्दे का किया रुख, अब हैं करोड़ों के मालिक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *