पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक


ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में हर दिन कोई ना कोई बदलाव देखने के लिए मिलता है. ऐसे में अब रविवार के साथ ही ये वीकेंड भी खत्म हो गया और नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में कई ऐसी फिल्में हैं, जो ट्रेंड कर रही हैं. इसमें से एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो पिछले 65 दिनों से ओटीटी पर कब्जा बनाए हुए बैठी है. वहीं, इस लिस्ट में एक 8 साल पुरानी मूवी भी शामिल है. देखिए लिस्ट…

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ना केवल इंडिया और ग्लोबल बल्कि पाकिस्तान में भी नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 2 घंटे 11 मिनट की इस फिल्म में एक-एक करके लड़कियां गायब हो रही हैं, जिन्हें अम्मा नाम की अपराधी गायब करवा रही होती है. शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में रानी मुखर्जी का दमदार रोल देखने के लिए मिलता है. उनकी इस फिल्म को पाकिस्तान के दर्शक भी इस वीकेंड मजे से देख रहे हैं.

धुरंधर 

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. फिल्म आज भी पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है. ये पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. सीक्वल के रिलीज के बाद भी लोग इसे खूब देख रहे हैं. हालांकि, पाक में ‘धुरंधर’ की थिएटर रिलीज पर बैन लगाया गया था. 

बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को भी पाकिस्तान में बैन किया गया था लेकिन इसके बाद जब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया तो ये पाकिस्तान में खूब देखी गई. फिल्म अभी तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है. ये लिस्ट में पांचवे नंबर पर बनी हुई है.

मेड इन कोरिया

साउथ फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ को 20 मार्च, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और ये तभी से ओटीटी पर छाई हुई है. फिल्म आज भी पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है. ये 7वें नंबर पर बनी हुई है. इसमें प्रियंका मोहन लीड रोल में हैं, जिन्होंने तमिल लड़की का रोल प्ले किया है.

राजी

आलिया भट्ट की स्पाई ड्रामा फिल्म ‘राजी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 साल बाद रिलीज किया गया और ये आते ही छा गई. इंडिया के साथ ही इसे पाकिस्तान में भी लोग खूब देख रहे हैं. फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 10वें नंबर पर बनी हुई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *