Moon Orientale Basin “चांद का अनदेखा चेहरा: पहली बार इंसानों ने देखा ओरिएंटेल बेसिन, तस्वीरें देख दुनिया रह गई हैरान!”


इंसान ने चांद पर कदम रखे हुए दशकों बीत गए, लेकिन आज भी अंतरिक्ष हमें ऐसे नज़ारे दिखा देता है, जो पहले कभी किसी इंसान ने अपनी आंखों से नहीं देखे. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. अंतरिक्ष मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद का एक ऐसा हिस्सा देखा और कैमरे में कैद किया, जिसे अब तक सिर्फ मशीनों ने देखा था. जैसे-जैसे ये तस्वीरें सामने आईं, दुनिया भर के लोग हैरान रह गए—क्योंकि ये सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि इतिहास का नया पन्ना है.

पहली बार इंसानों ने देखा ये हिस्सा

अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के ओरिएंटेल बेसिन नाम के इलाके की तस्वीरें ली हैं. यह चांद का ऐसा हिस्सा है, जिसे आज तक किसी इंसान ने सीधे अपनी आंखों से नहीं देखा था. इससे पहले सिर्फ रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट ही इसकी तस्वीरें ले पाए थे. यह इलाका चांद के उस किनारे पर है, जहां उसका नजदीकी और दूर वाला हिस्सा मिलता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह चांद के सबसे नए और बड़े प्रभाव क्रेटर (गड्ढों) में से एक है, जिसका बाहरी घेरा करीब 950 किलोमीटर तक फैला हुआ है.

अंतरिक्ष मिशन ने रचा इतिहास

यह कारनामा Artemis II मिशन के दौरान हुआ है, जिसे NASA ने लॉन्च किया है. 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुए इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो अब चांद की ओर अपने सफर के अहम पड़ाव पर हैं. अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया कि जैसे-जैसे उनका यान चांद के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे उसकी सतह पहले से ज्यादा बड़ी और साफ दिखाई दे रही है. यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और रोमांचक है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे “सपनों जैसा” बताया, तो किसी ने कहा “यह इतिहास बनते देखने जैसा है”. कई लोगों ने लिखा कि आने वाली पीढ़ियां इन पलों को पढ़ेंगी और याद रखेंगी. नासा ने इस तस्वीर को खुद अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *