नई कार खरीदने का है प्लान? 6 लाख से कम में 6 एयरबैग! TATA से Nissan तक ये कारें हैं बेस्ट


आज के समय में लोग कार खरीदते समय सिर्फ कीमत ही नहीं बल्कि सेफ्टी पर भी ध्यान दे रहे हैं. पहले सस्ती कारों में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स नहीं मिलते थे, लेकिन अब कंपनियां कम कीमत में भी 6 एयरबैग जैसे जरूरी फीचर्स दे रही हैं. यह बदलाव खासकर मिडिल क्लास फैमिली के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि अब कम बजट में भी सुरक्षित कार मिलना आसान हो गया है. अगर आपका बजट 6 लाख रुपए से कम है और आप एक सुरक्षित, अच्छी माइलेज देने वाली कार लेना चाहते हैं, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. 

TATA Tiago

टाटा टियागो इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4.57 लाख रुपए है. इसमें 1.2 लीटर का इंजन मिलता है और यह पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. सेफ्टी के मामले में यह कार काफी मजबूत है और इसे Global NCAP में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो मजबूत बॉडी और अच्छी सेफ्टी चाहते हैं.

Maruti Celerio

मारुति सेलेरियो की कीमत 4.69 लाख रुपए से शुरू होती है. यह कार खासतौर पर अपने शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. CNG वर्जन में यह करीब 34 km/kg तक का माइलेज देती है. इसमें कीलेस एंट्री, टचस्क्रीन और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह कार उन लोगों के लिए सही है जो कम खर्च में ज्यादा चलने वाली कार चाहते हैं.

Maruti Alto K10

Maruti Alto K10 भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक है, जिसकी कीमत लगभग 3.70 लाख रुपए से शुरू होती है. अब इसमें भी 6 एयरबैग दिए जा रहे हैं, जो इसे और ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं. इसमें 1.0 लीटर का इंजन मिलता है और ये पेट्रोल, CNG दोनों में अच्छा माइलेज देती है. ये कार छोटे परिवार और शहर में रोजाना चलाने के लिए बढ़िया है.

Nissan Gravite

Nissan Gravite की कीमत करीब 5.65 लाख रुपए से शुरू होती है. यह कार 6 एयरबैग के साथ आती है और इसमें कई अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी और पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स दिए गए हैं. यह कार उन लोगों के लिए सही है जो बजट में SUV जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं.

Renault Kwid

Renault Kwid का डिजाइन थोड़ा SUV जैसा लगता है, जो इसे अलग बनाता है. इसकी कीमत 4.30 लाख रुपए से शुरू होती है. इसके टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं. इसमें 999cc का इंजन है और यह अच्छा माइलेज देती है. साथ ही इसमें टचस्क्रीन भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: दिल्ली में यहां शुरू हुआ सबसे बड़ा फास्ट चार्जिंग स्टेशन, 30 मिनट में चार्ज होगी कार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *