दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोद भराई, जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी टीवी की इशिता? देखें वीडियो


दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 41 की उम्र में एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की रस्में हुईं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

वीडियो के सामने आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने एक्ट्रेस को बधाई देनी शुरू कर दी है. दिव्यांकी की गोद भराई की रस्में बेहद ही प्राइवेट ढंग से हुई. इस खास मौके पर सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही मौजूद दिखे.वहीं, दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी उन पर जमकर प्यार लूटाते हुए नजर आए.

दिव्यांका देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म

दिव्यांका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है. गोद भराई की रस्म के दौरन एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस की फैमिली और उनके ससुराल के लोगों ने उन्हें खास गिफ्ट दिया.रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं.

ऐसे में प्रेग्नेंसी की खुशी दो गुनी हो चुकी है. वहीं, दिव्यांका के पति विवेक भी एक्ट्रेस के बेबी बंप को किस करते और बच्चों को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए दिखाई दिए.बता दें दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने को-एक्टर विवेक दहिया के संग 2016 में शादी की थी.

तबसे फैंस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी और मां बनने का इंतजार कर रहे थे. अब जब दिव्यांका ने फैंस से ये खुशखबरी शेयर की है तो वो जमकर उन पर प्यार लूटाते हुए नजर आ रहे हैं. अपने अभी तक के करियर में दिव्यांका ने कई पॉपुलर शो में काम किया है.

लेकिन, एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला की भूमिका निभाकर मिली थी. इस रोल से वो घर-घर में छा गई थीं. हालांकि, पिछले कुछ वक्त से वो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर एक्टिव थीं. दिव्यांका को कई वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें:-Dhurandhar 2 Worldwide BO: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का तूफान, नॉर्थ अमेरिका में बनाया ये रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *