रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को बताया ‘सीता’ के लिए परफेक्ट चॉइस, यश के औरा ने उन्हें बनाया ‘रावण’


बीते दिन ‘रामायण’ की टीजर रिलीज होते ही इनसे धूम मचा दी. फिल्म में ‘भगवान राम’ के किरदार में रणबीर कपूर को देख लोग देखते ही रह गए. इसके बाद से ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है. रणबीर कपूर लॉस एंजेल्स में रिलीज हुए टीजर के लॉन्च ईवेंट के मौके पर मौजूद थे. जहां उन्होंने इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने साईं पल्लवी और यश की कास्टिंग को परफेक्ट बताया है.

साई पल्लवी की कास्टिंग है परफेक्ट
रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में साई पल्लवी ‘माता सीता’ के किदार में नजर आने वाली हैं. इस बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, ‘हम सभी को पता था कि साई एक बेहतरीन एक्टर है. आप जानते हैं कि उन्होंने बहुत कुछ हासिल कर लिया है. मुझे याद है जब पहले दिन मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा था, फिर मैंने नितेश सर की तरफ देखा, और हम दोनों को पता था कि हम उससे बेहतर और किसी को कास्ट कर ही नहीं सकते थे.’

यश के बारे में क्या बोले रणबीर?
तो वहीं इस ईवेंट में रणबीर कपूर ने यश के ‘रावण’ वाले किरदार को लेकर भी बात की है. उन्होंने यश की स्क्रीन प्रेजेंस की इम्पॉर्टेंस पर बात करते हुए कहा, ‘यश, अफकॉर्स, उसके पास स्टारडं है. रावण का किरदार निभाने के लिए ऐसे ही इंसान की जरूरत थी जिसका औरा और स्क्रीन प्रेजेंस पावरफुल हो.’ इन बातों से साफ जाहिर होता है कि रणबीर को यश और साई पल्लवी की कास्टिंग परफेक्ट लगी है.

बता दें कि बीते दिन रिलीज हुए टीजर में सनी देओल की झलक फैंस को नजर नहीं आई. जिससे एक्टर के फैंस थोड़े नाराज हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक तबके ने इसे लेकर नाराजगी जताई. तो वहीं कई लोगों ने इस टीजर को मिक्स रिएक्शंस दिए हैं. हालांकि राम के किरदार में रणबीर को देखकर लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया है. टीजर में हल्की- फुल्की साई पल्लवी और रवि दुबे की झलक भी दिखी. तो वहीं यश की पावरफुल प्रेजेंस भी बहुत पसद की गई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *