18 लाख में रेंज रोवर तो क्रेटा की कीमत 6 लाख, यहां होलसेल में मिल जाएगी बढ़िया से बढ़िया कार


गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन भारतीय बाजार में मौजूद नई गाड़ियों की कीमत ज्यादा होने के चलते लोग सेकंड हैंड कारों की ओर रुख करने लगते हैं. इसके साथ ही लग्जरी गाड़ियों की तरफ भी लोगों का रुझान देखने को मिल जाता है. इसी के मद्देनजर लोग उन जगहों को ढूंढते हैं, जहां ये गाड़ियां सस्ती कीमत पर मिल जाती हैं. अगर आप भी कोई सेकंड हैंड लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि कहां से खरीदने पर आपको ये गाड़ियां काफी कम कीमत पर मिल जाएंगी?

दिल्ली में कई जगह सेकंड हैंड कार मार्केट मौजूद हैं, जहां लग्जरी कारें और सुपरबाइक बेहद कम कीमत में मिल जाती है. इन्हीं में से एक करोल बाग सेकंड हैंड मार्केट भी है. यहां आपको महंगी-महंगी लग्जरी कारें काफी कम कीमत पर मिल जाएगी.

कितनी सस्ती मिल जाएंगी लग्जरी कारें?

Sarthi Moto Deals नाम के यूट्यूब चैनल के मुताबिक, करोल बाग की सेकंड हैंड कार में आपको Mercedes CLA 12 लाख रुपये में मिल जाएगी. इसके अलावा Jaguar F Pace आपको 23 लाख रुपये के करीब मिल जाएगी. इतना ही नहीं सेकंड हैंड Range Rover Evoque आपको सिर्फ 18 लाख रुपये में मिल सकती है. अगर आप Ford Endeavour खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 18 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीं सेकंड हैंड Hyundai Creta आपको इस मार्केट से 6.75 लाख रुपये में मिल जाएगी. 

करोल बाग मार्केट के अलावा दिल्ली में सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, विकासपुरी और मोती नगर भी सेकंड हैंड कारों का बड़ा बाजार है. अगर आप सेकंड हैंड कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको कुछ चीजों में सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि कभी-कभार जानकारी न होने के चलते आप फ्रॉड का शिकार भी हो सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे में जानना होगा. 

कार खरीदने से पहले इन बातों का भी रखें ध्यान

सेकंड हैंड गाड़ी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है. सबसे पहली चीज आपके लिए यही है कि गाड़ी के कागजात सही से चेक कर लें. इनका RC ट्रांसफर ठीक होने के साथ ही गाड़ी की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. क्योंकि कभी-कभार धोखाधड़ी या गड़बड़ी की आशंका रहती है. अगर आप कम कीमत में अच्छी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो खरीदने से पहले पूरी जानकारी लेना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

यह भी पढ़ें:-

3 मिनट में ऑटो से बन जाएगा स्कूटर, Hero ने पेश किया ये शानदार इनोवेशन, सरकार ने दी हरी झंडी 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *