Nalanda Stampede: 9 मौतें, मुआवजे का ऐलान, थानेदार सस्पेंड, नालंदा हादसे में क्या-क्या हुआ? | 10 बड़ी बातें


नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में मंगलवार (31 मार्च, 2026) की सुबह पूजा के दौरान श्रद्धाओं के बीच भगदड़ मच गई. इस हादसे ने 9 लोगों को जान ले ली. इनमें 8 महिलाएं हैं और एक पुरुष है. मौत का ये आंकड़ा दोपहर तक का है. संख्या बढ़ने की संभावना भी है. पढ़िए अब तक इसमें क्या कुछ हुआ है.

1) नालंदा के एसपी भारत सोनी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. एसआईटी का गठन किया गया है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इतनी ज्यादा भीड़ की सूचना स्थानीय लोगों या मंदिर के किसी सदस्य के द्वारा नहीं दी गई थी, इसलिए पुलिस बल की कमी थी. 

2) एडीजी कुंदन कृष्णन भी मौके पर पहुंचे. मंदिर परिसर की जांच की. एडीजी ने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि ज्यादा गर्मी की वजह से घटना घटी है. क्योंकि मंदिर परिसर छोटा है, आज श्रद्धालु ज्यादा आए थे.

3) हादसे के बाद बिहार शरीफ सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. दूसरी ओर अस्पताल परिसर में मृतक के परिवार वालों ने हंगामा भी किया. पोस्टमार्टम रुम के पास भी हंगामा किया. परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

4) बताया जाता है कि हर मंगलवार को मंदिर परिसर में मां शीतला की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडती है. आज मंगलवार का दिन था तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. लोगों का कहना है कि कुछ लोगों को पीछे से मंदिर परिसर में प्रवेश कराया जा रहा था जिसके कारण इस तरह की घटना घटी है. 

5) मरने वालों में खबर लिखे जाने तक कुछ लोगों की पहचान हो सकी थी. मृतकों में देवंती देवी, रेखा देवी, मालो देवी, चिंता देवी, कांति देवी शामिल हैं. 

6) नालंदा में हुई इस घटना को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. भगदड़ को लेकर दीपनगर थाना प्रभारी राजमणि को सस्पेंड किया गया है. लापरवाही के आरोप में गाज गिरी है.

7) इस हादसे में बिहार शरीफ सदर अस्पताल से तीन जख्मी श्रद्धालुओं को पटना रेफर किया गया है. रेफर किए जाने वाले श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है. मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

8) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये (कुल 06 लाख रुपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है.

9) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है. सबने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

10) बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, “जो हुआ बहुत दुखद हुआ. ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए. आगे ऐसा न हो, इसके लिए हमें भी ऐसा सिस्टम तैयार करना चाहिए… दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं… प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी उनको सहायता राशि दी गई है हालांकि कोई भी राशि किसी व्यक्ति की जान से बड़ी नहीं होती है. हम सभी प्रार्थना करते हैं और आगामी दिनों में ऐसी घटना न हो हम इसका प्रयास करते हैं…”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *