IPS केके बिश्नोई ने पिता संग किया जबरदस्त डांस, शादी से पहले का VIDEO देख दिल खुश हो जाएगा


राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. जहां आमतौर पर आईपीएस अफसरों की छवि सख्त और गंभीर मानी जाती है, वहीं इस वीडियो में एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. शादी से पहले का जश्न हो और उसमें परिवार का साथ हो, तो माहौल खुद-ब-खुद खास बन जाता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार उर्फ केके बिश्नोई अपने पिता के साथ डांस फ्लोर पर थिरकते नजर आए और हर किसी का दिल जीत लिया.

शादी से पहले गांव में जश्न का माहौल

धोरीमन्ना निवासी आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई और प्रयागराज की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा के साथ 29 मार्च को जोधपुर में विवाह के बंधन में बंध गए. शादी से पहले बिश्नोई के पैतृक गांव में रस्में शुरू हो चुकी थीं और पूरा गांव उत्सव के रंग में डूबा हुआ था, तभी कुछ ऐसे लम्हें कैमरे में कैद हो गए जिसे अब हर कोई शेयर कर रहा है.

पिता के साथ डांस ने जीता दिल

वायरल वीडियो में केके बिश्नोई अपने पिता का हाथ पकड़कर डांस करते नजर आते हैं. खास बात ये है कि वह खुद भी जमकर थिरकते हैं और अपने पिता को भी डांस फ्लोर पर ले आते हैं. दोनों के बीच की ये केमिस्ट्री और खुशी देखने लायक है. वहां मौजूद लोग भी इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आते हैं और माहौल तालियों और खुशी से गूंज उठता है.

यह भी पढ़ें: “मुझे पाकिस्तान पसंद है” भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने इसे खूब पसंद किया. यूजर्स इस वीडियो पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है “ऐसे पल जिंदगी भर याद रहते हैं” तो कोई कह रहा है “आईपीएस अफसर का ये अंदाज दिल जीत गया”. कई लोगों ने पिता-पुत्र के इस प्यार भरे डांस को बेहद भावुक और शानदार बताया है, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे “शादी का सबसे खूबसूरत मोमेंट” कहा है. वीडियो को @JeetuBesla नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *