IPL 2026 MI vs KKR 2nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज यानी 29 मार्च (रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी. तो आइए मुकाबले से पहले जानते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी है और आज किसकी जीत हो सकती है.
केकेआर बनाम मुंबई हेड टू हेड
बात करें केकेआर और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड की, तो दोनों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने बढ़त हासिल करते हुए 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता ने 11 मैच अपने नाम किए. हेड टू हेड के लिहाज से एमआई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
सीजन के पहले मैच में मुंबई की हार का रिकॉर्ड
सीजन के पहले मैच में मुंबई का रिकॉर्ड काफी खराब है. सीजन के पिछले 13 शुरुआती मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई ने आखिरी बार सीजन का पहला मुकाबला 2012 में जीता था. हेड टू हेड में आगे दिखने वाली मुंबई इंडियंस, सीजन के पहले मैच में खराब रिकॉर्ड के कारण पिछड़ती हुई नजर आ रही है. ऐसे में मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला और दिलचस्प होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
IPL 2026 के लिए KKR का स्क्वॉड
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे.
IPL 2026 के लिए MI का स्क्वॉड
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बाउल्ट, राज बावा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेलटन, एएम गजनफर, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, विल जैक, मिशेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रघु शर्मा.
यह भी पढ़ें: 2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक…, विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज; जानें क्या कहा
