Una News: दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम


हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली माजरा गांव के रहने वाले जसविंदर सिंह की दुबई में एक सेना छावनी क्षेत्र के पास ड्रोन हमले में मृत्यू हो गई. इस ड्रोन हमले में मारे गए जसविंदर सिंह की मौत के बाद उनके गांव में मातम पसरा हुआ है. 

ऊना जिला प्रशासन के मुताबिक जसविंदर का पार्थिव शरीर रविवार (29 मार्च) की शाम को उनके पैतृक गांव सनोली माजरा पहुंचने की उम्मीद है. जसविंदर के परिवार में उनकी पत्नी, 22 वर्षीय पुत्र और उनकी मां हैं. वह पिछले पंद्रह सालों से दुबई में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे.

मौत की खबर मिलते ही घर पर जुटे स्थानीय लोग

यह दुखद खबर मिलते ही स्थानीय लोग जसविंदर के घर पर जमा हो गए. जानकारी के मुताबिक जसविंदर लगभग तीन-चार दिन पहले दुबई में सेना छावनी क्षेत्र के पास सामान उतारते समय ड्रोन हमले का शिकार हो गए थे.

जसविंदर की मौत पर क्या बोले ग्रामीण?

परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने जसविंदर सिंह को एक मेहनती व्यक्ति बताया, जो सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए जाने जाते थे. उनकी मौत से पूरा समुदाय गहरे सदमे में है. ग्रामीणों ने बताया कि दुबई में हुई यह दुखद घटना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए एक गहरा आघात है. जसविंदर की मृत्यु ने उनके परिवार को गंभीर आर्थिक और भावनात्मक संकट में डाल दिया है.

परिजनों का बुरा हाल

जसविंदर की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है. वहीं उनकी पत्नी-बच्चों समेत परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे की मौत के बाद उनकी मां सदमे में हैं. पति के जाने में गम में पत्नी बेसुध दिख रही हैं. 

इसके अलावा पिता के जाने का दुख बच्चों के चेहरों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. फिलहाल उनके शव का गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. जिसके बाद परिजनों की के द्वारा उनका रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश, 29 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *