RJD ने शेयर किया HAM के नेता का गोली चलाते वीडियो, अब आई दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रवक्ता दानिश रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे गोली चलाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को उन्होंने एआई जेनरेटेड बताया है. 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा है. इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. 

दानिश रिजवान ने बताया 2017 का मामला

‘हम’ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह वीडियो 2017 की एक घटना से जुड़ा है, जिसके संबंध में आरा नगर थाना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है और इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी. उन्होंने बताया कि उनके भाई जमाल अशरफ ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

उन्होंने आरोप लगाया, “आरा के सीके रोड निवासी शाहिद अली ने अपने साले फैज के साथ मिलकर एआई की मदद से वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे फिर से प्रसारित किया जिसमें मुझे गोलीबारी करते दिखाया जा रहा है.” उन्होंने कहा कि कथित फर्जी वीडियो के आधार पर उनके पिस्तौल के लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया था, जिसे बाद में उच्च न्यायालय के आदेश पर बहाल कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: सरकार ने क्यों घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी? कांग्रेस-RJD ने कह दी बड़ी बात

दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा, “उनकी पार्टी के लोगों ने मेरा गोलीबारी करते एआई-निर्मित वीडियो अपलोड किया.”

‘ट्वीट करने से पहले जांच लेनी चाहिए सत्यता’

शुक्रवार को दानिश रिजवान ने अपना वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ट्वीट करने से पहले सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए कि वीडियो कबका है. वीडियो में कई चीजें ऐसी हैं जिससे संदेह पैदा हो रहा है. मैं जैसा अभी दिख रहा हूं उस वीडियो में मैं मोटा नहीं हूं. दूसरा कि आधे सेकेंड में चार राउंड से अधिक फायरिंग की गई है. मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करूंगा कि ऐसा वीडियो डाला जाए तो कम से कम देख लिया कीजिए. हमेशा शराब के नशे में रहते हैं. 

यह भी पढ़ें- JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *