जंग के बीच ट्रंप की भाषा बोलने लगा पाकिस्तान! इशाक डार के बयान से भड़केगा ईरान का गुस्सा


पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरुवार (26 मार्च 2026) को कहा अमेरिका और ईरान में अप्रत्यक्ष शांति वार्ता चल रही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जरिए दोनों देशों को मैसेज पहुंचाया जा रहा है. इशाक डार का बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप बार-बार सीजफायर के लिए समझौते की बात कर रहे हैं और ईरान हर बार नकार रहा है. इशाक डार के अनुसार अमेरिका-ईरान मध्यस्थता में पाकिस्तान के अलावा तुर्किए और मिस्र भी शामिल हैं.

US की शर्तों पर विचार कर रहा ईरान: इशाक डार

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, ‘अमेरिका ने शांति समझौते से जुड़ी 15 शर्तें शेयर की हैं, जिस पर ईरान विचार कर रहा है. तुर्किए और मिस्र के अलावा भी कई ऐसे देश हैं, जो मध्यस्थता की इस पहले का समर्थन कर रहे हैं.’ इशाक डार का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान ने हाल ही में कहा कि वह ईरान और अमेरिका का मध्यस्थ बनने को तैयार है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद जंग के पूरे समाधान के लिए कोशिश करने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शरीफ का बयान शेयर करके इस ऑफर को और मजबूत किया. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वॉशिंगटन इसमें हिस्सा लेगा या नहीं. इन संकेतों के बावजूद, ईरान ने कहा है कि कोई बातचीत नहीं चल रही है और उसने लड़ाई जारी रखने का अपना इरादा दोहराया है.

पाकिस्तान को ईरान का झटका

ईरान और यूएस के बीच मध्यस्थ बनने के पाकिस्तान के दावे के बाद इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने PAK के  सेलेन नामक एक जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने से रोक दिया. इसकी वजह संबंधित विभाग से इजाजत न लेना बताई गई. आईआरजीसी का कहना है कि जहाज के पास ‘लीगल क्लियरेंस’ नहीं था. आईआरजीसी ने साफ कहा है कि इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को पहले ईरान के अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी.

ये भी पढ़ें : Donald Trump China Visit: ईरान युद्ध के बीच चीन जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने कर दिया तारीखों का ऐलान, जिनपिंग से कब होगी मीटिंग?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *