पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दल रैली-दौरे और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे हैं. इसी बीच गुरुवार (25 मार्च) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नक्सलबाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. इस दौरान ममता बनर्जी का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला. वह सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में लोक नर्तकों के प्रदर्शन के दौरान डांस करती नजर आईं. इसका वीडियो भी सामने आया है.
#WATCH | Darjeeling: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee joined the folk dancers during their performance in Naxalbari, Siliguri pic.twitter.com/oDyfEkak2B
— ANI (@ANI) March 25, 2026
बीजेपी पर साधा निशाना
दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के नक्सलबाड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमारी सरकार ने आदिवासियों को वन अधिकार दिलाने का काम किया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नाटक करती है और आदिवासियों पर अत्याचार करती है. हर जगह आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है. हमने बिरसा मुंडा कॉलेज बनवाया, उनकी प्रतिमा बनवाई. हम उनके लिए काम किया है.’
एसआईआर को लेकर उठाए सवाल
उन्होंने ने भाजपा पर ‘गलत तरीके से बनाई गई एसआईआर’ नीति को लागू करके लोगों को ‘तकलीफ पहुंचाने’ का आरोप लगाया. उन्होंने मांग की कि ऑनलाइन प्रकाशित पूरक सूची की फिजिकल कॉपी तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जानकारी का वेरिफिकेशन कराया जा सके. उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि विचाराधीन 27 लाख मतदाताओं में से आठ लाख नाम पहली पूरक सूची से हटा दिए गए हैं. लेकिन वह सूची कहां है? उस सूची की भौतिक प्रति अभी तक सरकारी कार्यालयों में क्यों नहीं लगाई गई हैं?’ उन्होंने कहा, ‘सूची प्रकाशित होने के बाद ही मैं जानकारी की पुष्टि कर सकती हूं.’
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब बुजुर्ग नागरिकों को एसआईआर की कतारों में खड़ा किया जाता है और उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए जाते हैं, तो ‘भाजपा उन्हीं लोगों से वोट मांगने की हिम्मत कैसे कर सकती है?’ उन्होंने घोषणा की, ‘जब तक मैं हूं, बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का काम नहीं होगा और न ही कोई निरुद्ध शिविर बनने दिया जाएगा.
