10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल


पाकिस्तान के हालात किस कदर बदतर हैं, इसकी पोल अमेरिकी एक्सपर्ट ने खोली है. अमेरिकी पत्रकार, लेखक और जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने पड़ोसी मुल्क के खराब सिस्टम, सरकार से लेकर संस्थाओं में चल रहे भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए बिगड़े हुए हालात के लिए वहां की सेना को जिम्मेदार ठहराया.

भारत और पाकिस्तान के विकास की तुलना

जकारिया ने कहा, पाकिस्तान के ‘बंटाधार’ के पीछे उसकी अपनी ही सेना है. एक प्रोग्राम के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच विकास की तुलना की. भारत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ‘इंडिया में एक समय कृषि, पेट्रोल-डीजल और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट किया जाता था लेकिन अब भारत स्मार्टफोन के बड़े मर्चेंडाइज निर्यातक के तौर पर उभर रहा है, जिससे उसकी दुनिया में पहचान बन रही है.’

उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग का हवाला देते हुए भी पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधा.  जकारिया ने कहा, ‘ केवल 10 पहले ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में पाकिस्तान भारत से 50 प्वाइंट आगे था लेकिन आज के पाकिस्तान के हालात एकदम अलग हैं, यहां का सिस्टम अव्यवस्थित है और देश पर सेना का कब्जा है.  इस समस्या का कभी भी समाधान नहीं हुआ.’ 

पाकिस्तान के सिस्टम पर उठाए सवाल

अमेरिकी पत्रकार ने पाकिस्तान के मौजूदा सिस्टम पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, पाकिस्तान के सिस्टम से लेकर वहां की सरकार और संस्थाएं सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं. वहां कानूनों का कोई मतलब नहीं है, हकीकत में हर जगह केवल अव्यवस्था और करप्शन ही व्याप्त नजर आता है. उन्होंने इशारों में यह भी कह दिया कि पाकिस्तान में वहां की आर्मी का कंट्रोल है.

भारत की तारीफ की

उन्होंने इस दौरान भारत में होने वाले बदलावों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया. भारत में होने वाले स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का जिक्र करते हुए जकारिया ने कहा कि चार साल पहले तक भारत में एक भी आईफोन नहीं बनता था लेकिन आज वह चीन को पछाड़कर अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बनाने वाला देश बन चुका है. उन्होंने कहा मौजूदा समय में स्मार्टफोन का 25 प्रतिशत और आईफोन का करीब 50 फीसदी भारत में बनता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *