राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सीकर की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, मिले 99.83 फीसदी अंक, बताया किससे मिला मोटिवेशन?


राजस्थान सरकार द्वारा मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं को परिणाम जारी कर दिए गए. इन बोर्ड एग्जाम में सीकर जिले की धोद पंचायत समिति के ग्राम सांगलिया की होनहार बेटी प्रियांशी सुंडा ने 99.83 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है.

लोसल स्थित शेखावाटी शिक्षण संस्थान की इस छात्रा ने न केवल अपने परिवार और गांव का नाम रौशन किया, बल्कि पूरे शिक्षा जगत में नया इतिहास रचा. शेखावाटी स्कूल के निर्देशक बीएल रणवां ने बताया, “आज बड़ा खुशी का दिन है. हमारी प्रियांशी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे राजस्थान में टॉप किया है. हमारा संस्थान दूर-दराज के बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है, जिन्होंने यहां से पढ़ाई कर बड़े-बड़े सरकारी पदों पर पहुंचे हैं. यह परिणाम शेखावाटी स्कूल का नाम ही है.

प्रियांशी का सफर और सफलता का राज

लोसल के पास सांगलिया गांव निवासी प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, स्कूल चेयरमैन बीएल रणवां, परिवार और शेखावाटी परिवार को दिया.

‘बिना दबाव के होती है पढ़ाई’

उन्होंने कहा, “मेरी पढ़ाई के पीछे माता-पिता, नाना जी का मोटिवेशन और स्कूल का पूरा सहयोग है. यहां परिवार जैसे संस्कार मिलते हैं, इसलिए दूर रहकर भी पढ़ाई में कोई कमी नहीं महसूस होती. शेखावाटी स्कूल की खासियत है बिना दबाव के पढ़ाई, जिसका ही यह कमाल है. सांगलिया धुनी का आशीर्वाद भी हमेशा साथ रहा.”

‘परिवार के सपोर्ट से किया टॉप’

प्रियांशी ने आगे बताया कि इस जीत से मैंने अपने गांव, परिवार और शेखावाटी स्कूल का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि स्कूल और परिवार के सपोर्ट से मैंने टॉप किया. बिना प्रेशर की पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है. अब आगे की पढ़ाई में भी इसी तरह मेहनत जारी रखूंगी.

‘प्रियांशी ने पूरे राजस्थान में लहराया परचम’

शेखावाटी स्कूल के निदेशक बीएल रणवां ने कहा कि प्रियांशी ने पूरे राजस्थान में परचम लहराया है. हमारा स्कूल दूर के बच्चों को भी उच्च शिक्षा देता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *