रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म की तारीफ़ फ़िल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ-साथ फ़िल्म क्रिटिक्स भी कर रहे हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस भी ज़बरदस्त रही है. सोमवार के कलेक्शन के साथ, फ़िल्म का कुल हिंदी नेट कलेक्शन महज़ 5 दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया है, इसके बाद, फ़ैन्स अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फ़िल्म ‘भूत बंगला’ देखेंगे, जो डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उनका मचअवेटेड कोलैबोरेशन है. लेकिन क्या धुरंधर 2 की वजह से भूत बंगला को नुकसान होगा? इस पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है.
‘धुरंधर 2’ से ‘भूत बंगला’ की टक्कर पर क्या बोले अक्षय?
‘भूत बंगला’ को ‘धुरंधर 2’ से मिलने वाली पॉसिबल कंप्टीशन के बारे में बोलते हुए अक्षय कुमार ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कहा, “भूत बांग्ला बच्चों और परिवारों समेत बड़े ऑडियंस के लिए है. वो फिल्म रियलिज्म पर है, वो एक्शन है और वो एडल्ट फिल्म है, ये फैमिली फिल्म है. हमारे लिए तो बहुत अच्छी बात है कि सारी फिल्में चलें, इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है.” दोनों फिल्मों के बीच रिलीज टाइम के अंतर एक्टर ने कहा, “3 हफ्ते का समय काफी होगा, नहीं होगा, ये तो समय बताएगा. 21 दिन काफी होते हैं.”
Mumbai, Maharashtra: Bollywood actor Akshay Kumar on whether ‘Dhurandhar-2’ revenge will affect business of ‘Bhoot Bangla’, says, “… I am very happy that the film Durandhar is running so well and attracting such large audiences. This film has taken Indian cinema to a new level,… pic.twitter.com/yoWZNkbpdQ
— IANS (@ians_india) March 23, 2026
‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार?
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स को लेकर अक्षय कुमार ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं तो बहुत खुश हूं कि धुरंधर इतनी चल रही है. इतने बड़े फुटफॉल आ रहे हैं. हमारी हिंदी सिनेमा को कहां से कहां ले जा रही है, और यह बहुत अच्छी बात है. ” उन्होंने आगे बताया कि जब कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म करती है, तो इससे फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ मीडिया को भी फायदा होता है. अक्षय ने कहा, “हमारे लिए बहुत अच्छी बात है कि सारी फिल्में चले. इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी बात है. मीडिया के लिए बहुत अच्छी बात है. आप ज्यादा इंटरव्यू कर लेंगे. अगर फिल्में नहीं चलेंगी तो आप कहां से करेंगे.”
‘भूत बंगला’ के बारे में
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी शामिल हैं . ये एक हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म है और ये 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. ‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय और फिल्ममेकर प्रियदर्शन लगभग एक दशक बाद फिर से साथ आ रहे हैं. इस जोड़ी ने बॉलीवुड को कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और अन्य फिल्में शामिल हैं.
बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ से होगा, जिसमें आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म अपने तेलुगू वर्जन के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज़ होगी. हालाँकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘भूत बंगला’ के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बना रहने वाला असर हो सकता है,
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त परफॉर्म कर रही है
इस बीच ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है, सोमवार को भी फिल्म को शानदार दर्शक मिले हैं।.लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह दिनों में (18 मार्च को पेड प्रीव्यू मिलाकर) फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ हो गया है.
