पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छू कर लिया आशीर्वाद, फिर से एक होंगे चाचा-भतीजा?


केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस से मुलाकात की है. ना सिर्फ मिले हैं बल्कि चाचा को देखते हुए उन्होंने उनका पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब शेयर किया जा रहा है. 

पार्टी और परिवार में काफी पहले टूट हुई थी और अब लंबे समय के बाद चाचा-भतीजा की ऐसी तस्वीर देखने को मिली है. एक पारिवारिक कार्यक्रम में अपने चाचा पशुपति पारस और जीजा साधु पासवान से चिराग पासवान मिले. अब सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पासवान परिवार फिर से एक होगा? क्या चाचा-भतीजा फिर से एक होंगे? माना जा रहा है रिश्तों पर जमी बर्फ इस मुलाकात से पिघल सकती है. दोनों नेताओं के बीच इस तरह की मुलाकात से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है.

चिराग पासवान के समर्थक लगाते रहे नारा

इस दौरान चिराग पासवान के समर्थक उनके समर्थन में नारा लगाते रहे. हालांकि चाचा-भतीजा में क्या कुछ बात हुई यह वीडियो से पता नहीं चल रहा है. यह जरूर दिख रहा है कि चिराग पहले पशुपति पारस का पैर छू रहे हैं और फिर हाथ जोड़कर उनके सामने कुछ-कुछ बातें कर रहे हैं. चाचा पशुपति पारस भी चिराग के कंधे पर हाथ रखकर अपनी बात कह रहे हैं. कुछ सेकेंड की मुलाकात के बाद चिराग पासवान निकल जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Aurangabad News: औरंगाबाद में ट्रैक्टर से जा रहे छठ व्रतियों को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, 25 लोग घायल

चाचा अर्जुन पासवान को दी चिराग ने श्रद्धांजलि

चाचा-भतीजा के बीच हुई मुलाकात का यह वीडियो खगड़िया के शहरबन्नी का है. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बीते सोमवार (23 मार्च, 2026) को अपने पैतृक जिले खगड़िया पहुंचे थे. अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि दी. 

दूसरी ओर श्रद्धांजलि सभा के दौरान चिराग पासवान ने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी मुलाकात की. कुछ देर तक उनके पास वे बैठे. उनका कुशलक्षेम जाना. ढांढस बंधाया. 

यह भी पढ़ें- पटना: कैश एजेंट से दो बाइक सवारों ने की 20 लाख की लूट, पिस्टल की नोक पर दिया वारदात को अंजाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *