
ईपीएफओ 3.0 का सबसे बड़ा फायदा क्लेम सेटलमेंट के समय में कमी को लेकर बताया जा रहा है. नई व्यवस्था में अगर आपका क्लेम सभी जरूरी जांच और वेरिफिकेशन पास कर लेता है तो उसे बिना मैनुअल हस्तक्षेप के ऑटोमेटिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा. इससे क्लेम सेटलमेंट का समय घटाकर 3 दिन से भी कम में सेटल हो जाएगा. यानी कर्मचारी को जरूरत के समय पैसा जल्दी मिल सकेगा.

वहीं नए प्लेटफार्म में ऑटोमेटेड सिस्टम पर जोर दिया गया है. इसका मतलब है कि जिन क्लेम्स में कोई गड़बड़ी नहीं होगी, वह सीधे सिस्टम के जरिए ही पास हो जाएंगे. इससे बार-बार फॉलो करने की जरूरत कम होगी और प्रक्रिया पारदर्शी भी रहेगी. खासकर इमरजेंसी या रिटायरमेंट जैसे मामलों में यह सुविधा काफी राहत देने वाली होगी.
Published at : 23 Mar 2026 06:22 PM (IST)
